शादी के लिए अच्छी लड़की का चुनाव कैसे कर सकते हैं?

शादी के लिए अच्छी लड़की का चुनाव कैसे कर सकते हैं?

लड़की  gyanhans

शादी के लिए अच्छी लड़की का चुनाव कैसे कर सकते हैं?

विवाह, जिसे शादी भी कहा जाता है, यह दो लोगों के बीच में एक सामाजिक या धार्मिक मान्यता प्राप्त मिलन है। जो उन लोगों के बीच में और साथ ही उनके और किसी भी परिणामी जैविक या दत्तक बच्चों तथा सगे सम्बन्धियों के बीच अधिकारों और दायित्वों को स्थापित करता है।

यह कहावत तो आपने सुना ही होगा कि शादी का लड्डू जो खाए वो भी पछताए जो ना खाए वो भी पछताए। जब दोनों सूरतों में पछताना ही है तो इससे बेहतर तो यही है कि लड्डू खाकर ही पछताया जाए।

आजकल विवाह को लेकर प्रत्येक युवा व युवती के अपने-अपने कॉन्सेपट्स होते हैं। हर कोई अपने तरीके से अपनी पसंद के पार्टनर पाने का ख्वाब सजाये रखता है। कभी कोई अपने सपनों के राजकुमार की तस्वीर अपने सपनों में तैयार करती है तो कोई अपने सपनों की महबूबा के लिए कुछ अलग ही ख्वाब सजाता है। इस प्रकार सभी अपने अपने लिए कुछ खास पार्टनर चाहते हैं।

फिर भी शादी विवाह तो कोई गुड़िया-गुड्डे का खेल तो है नहीं। इसलिए शादी के मामलों में बहुत सोच समझ के फैसले करने पड़ते हैं। अगर आप भी विवाह योग्य हो गए हैं और शादी का मूड़ बना ही रहे हैं तो आपको भी यह जानना जरुरी है की आपको कैसी लड़की से विवाह करना चाहिए। आपको यह भी ज्ञात होना चाहिए कि कैसी लड़की से विवाह करना आपके जीवन को सुख देगा।

इसलिए आज इस लेख में आप जानेंगे कि शादी के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए। उसके अंदर क्या -क्या गुण होने चाहिए, उसकी खूबियां और नयन नक्श कैसा होना चाहिए जो आपके सुयोग्य हो।

चलिए जानते हैं कुछ खास बातें  –

जो आपसे प्रेम करती हो – चाणक्य नीति के अनुसार आपको उसी स्त्री से विवाह करना चाहिए जो स्त्री आपसे प्रेम करती हो। ऐसी स्त्री से विवाह करना जीवन के लिए सुखदायी होता है। जो स्त्री अपने पति से प्रेम करती है वह कभी अपने पति और उसके परिवार को दुखी नहीं देख सकती।

किसी अन्य व्यक्ति से विवाह नहीं करना चाहती हो – चाणक्य नीति में बताया गया है कि हमेशा पुरुष को ऐसी स्त्री से ही विवाह करना चाहिए जो किसी और पुरुष से प्यार ना करती हो। यदि वह स्त्री पहले से ही किसी से प्रेम में हो तो किसी और व्यक्ति से विवाह करने पर न वह खुद खुश नहीं रहेगी और ना ही वह व्यक्ति जिससे उसका विवाह होता है। इसलिए ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए जो पहले से किसी और से प्रेम संबंध में हो।

लड़की संस्कारी हो – जब भी आप विवाह के बारे में सोचें तो इस बात का जरूर ध्यान दें कि जिस लड़की से आप विवाह करना चाहते है वो संस्कारी हो। चाणक्य नीति में बताया गया है कि लड़की यदि शक्ल-सूरत से थोड़ा कुरूप है परन्तु  संस्कारी है तो उससे विवाह कर लेना चाहिए। ऐसी लड़की जो आपके घर-परिवार को संभाल सके। जिस लड़की को अपनी मर्यादा का ख्याल हो जो बड़ों छोटों को आदर सम्मान दे सके। जो अपने परिवार जनों के प्रति अपने दायित्यों को निभा सके। जिनमें ये खूबियां होती हैं वे लड़कियां विवाह के लिए बेहतर पात्र हैं।

सुंदरता से ज्यादा स्वभाव पसंद करने वाली – चाणक्य नीति में यह बात कही गई है कि आप ध्यान रखें कि विवाह के लिए आप जिस लड़की को देखने जा रहें वह आपकी खूबसूरती को पसंद करती है या आपके स्वभाव को। चाणक्य नीति में ऐसा बताया गया है कि जो स्त्री, पुरुष की सुंदरता से ज्यादा उसके स्वभाव को पसंद करती है वह  आजीवन उससे प्रेम करेगी।

पति में पिता की छवि – चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो स्त्री, पति में अपने पिता की छवि देखती हो उससे ही विवाह करना चाहिए। ऐसी स्त्री कभी भी अपने पति को छोड़कर नहीं जाती है।

नैन नक्श – विवाह के लिए स्त्री के नयन नक्श भी मायने रखते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिस लड़की की भौएं धनुष के समान टेढ़ी, नाक ऊंची और कान बड़े होते हैं, ऐसी लडकियां भाग्यशाली होती हैं। इसलिए विवाह के लिए लड़कियों के नैन नक्श देखकर भी उनका चुनाव कर सकते हैं।

आलसी लड़की- ऐसा कहा गया है कि कभी भी ऐसी लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए जो आलसी हो। आलसी लड़की कभी भी किसी कार्य को फुर्ती से नहीं करती और इससे आपको जीवन भर समस्याएं आती रहेंगी। आलसी लड़की घऱ में काम को समय से और सही तरीके से नहीं कर सकती और यही कलह का कारण बनती है।

दूसरों की बात में रुचि – जो लड़की दूसरों की बातों में ज्यादा रुचि लेती है, ऐसी लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसी लड़की अक्सर दूसरों की बातों में व्यस्त रहने के करना अपने घर परिवार पर ध्यान नहीं पाती।

अगर आप विवाह योग्य हो गए हैं और लड़की की तलाश कर रहें है तो आपको ऊपर बताई गयी बातों को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए।

मन को शांत रखें 

पंख फैलाना सीखें 

बदलाव 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here