बड़ी दूर कहीं किस हाल में रहता है वो 

love shayari

प्यार भरी शायरी

**

बड़ी दूर कहीं किस हाल में रहता है वो 
हर घड़ी हर खयाल में रहता है वो 
जिस हाल में है जैसा भी है  
दिल के हर सवाल में रहता है वो
** 
***
हम वो नहीं जो तुम्हें गम में छोड़ दें 
हम वो नहीं जो तुमसे नाता तोड़ दें 
हम वो हैं की अगर तेरी सांसे रुक जाएँ 
तो तेरी सांसो से अपनी सांसे जोड़ दें  

**

***
जिंदगी एक सजा हो गयी है 
गम के सागर में इस कदर खो गयी है 
कभी मिलने भी आ जाओ ये गुजारिश है मेरी 
तुम्हे देखे बगैर सांसे भी  दुस्वार हो गयी है

**

***

दिन से रात होने को आई है 
पता नहीं ये कैसी तनहाई है 
परवाह नहीं करता वो अपने यार की 
ना जाने ये कैसी यारी निभाई है 

**

***

 

सिर्फ चाहने से हर बात नहीं होती 
थोड़े अँधेरे से रात नहीं होती 
जिन्हे हम जान से भी ज्यादा चाहते हैं 
उनसे हर रोज मुलाकात नहीं होती 

**

***
 कोई किसी के लिए कुछ नहीं करता 
मरने वाले के साथ कोई नहीं मरता 
साथ मरने की बात तो बहुत दूर 
जिंदगी है फिर भी कोई याद नहीं करता 
READ NEXT

आपके लिए और पढ़ें

शेर-ओ-शायरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here