Chand par kaun kaun gaya hai  चाँद पर कौन-कौन गया है?

Chand par kaun kaun gaya hai चाँद पर कौन-कौन गया है?

Chand par kon kon gaya hai  चाँद पर कौन-कौन गया है? gyanhans

Chand par kaun kaun gaya hai  चाँद पर कौन-कौन गया है?

जिस चंदा मामा को हम बचपन से देखते आ रहें हैं, उनके बारे में दादी नानी हमें कहानियां भी सुनाया करती थी। वह चाँद हमसे लाखों किलोमीटर की दूरी पर हैं। कई शक्तिशाली और हिम्मत वाले लोग इस चाँद पर लाखो किलोमीटर की दूरी तय करके पहुँच चुके हैं और वहां से सुक्षित वापस भी आएं हैं । पृथ्वी से चाँद की औसत दूरी 3,84,400 कि.मी. है।

20 जुलाई वर्ष 1969 को आज से लगभग 50 साल पहले बहुत सारी कोशिशों के बाद एक इंसान ने पहली बार चाँद पर अपना पहला कदम रखा। इस व्यक्ति का नाम है नील आर्मस्ट्रांग। इस मिशन का नाम अपोलो 11 दिया गया। उसके बाद से चाँद पर कई अंतरिक्ष यात्री जा चुके हैं।

नासा के अपोलो के 11 मिशन में 27 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा तक पहुंचे थे जिनमें से केवल 12 ही ऐसे व्यक्ति थें, जिन्होंने चाँद की सतह पर अपना कदम रखा था।

इस लेख में आप जानेंगे की Chand par kaun kaun gaya hai  चाँद पर कौन-कौन गया है?

अब तक पृथ्वी से चाँद पर अबतक 12 लोगों ने कदम रखा है। चाँद पर कदम रखने वाले व्यक्तियों के नाम, मिशन और वर्ष की जानकारी कुछ इस प्रकार है-

अंतरिक्ष यात्री का नाम           मिशन का नाम            दिनांक
नील आर्मस्ट्रांग                     अपोलो 11             20 जुलाई 1969
बाज एल्ड्रिन                        अपोलो 11             20 जुलाई 1969
पीट कॉनराड                       अपोलो 12             19-20 नवंबर 1969
एलन बीन                           अपोलो 12             19-20 नवंबर 1969
एलन शेपर्ड                         अपोलो 14             5-6 फरवरी 1971
एडगर मिशेल                       अपोलो 14             5-6 फरवरी 1971
डेविड स्कॉट                        अपोलो 15             31 जुलाई से 2 अगस्त 1971
जेम्स इरविन                        अपोलो 15             31 जुलाई से 2 अगस्त 1971
जॉन यंग                            अपोलो 16             21 से 23 अप्रैल 1972
चार्ल्स ड्यूक                        अपोलो 16             21 से 23 अप्रैल 1972
यूजीन सेरनन                      अपोलो 17             11 से 14 दिसंबर 1972
हैरिसन श्मिट                      अपोलो 17             11 से 14 दिसंबर 1972

Chand par kaun kaun gaya hai चाँद पर कौन-कौन गया है?

चलिए एक एक करके संक्षेप में इन अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में जानते हैं –

नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) 

 मिशन का नाम – अपोलो 11 दिनांक – 20 जुलाई सन् 1969

नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त सन् 1930 को अमेरिका (USA) के वापकोनेटा में हुआ था। इनकी माँ का नाम वायला लुई एंजेल तथा इनके पिता का नाम स्टीफेन आर्मस्ट्रांग था।

चाँद पर सबसे पहले कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग मिशन अपोलो 11 के तहत चाँद पर गए थे। नील आर्मस्ट्रांग अमेरिकन नागरिक थे। नील आर्मस्ट्रांग  एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे।

अपोलो 11 की सफलता के बाद अमेरिका के उस वक्त के राष्ट्रपति निक्सन ने नील आर्मस्ट्रांग को Presidential Medal of Freedom का पुरस्कार दिया था। नील आर्मस्ट्रांग नासा के लिए काम करते थे और यह वर्ष 1971 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

रिटायर होने के बाद नील आर्मस्ट्रांग कॉलेज में पढाते भी थे। नील आर्मस्ट्रांग की मृत्यु 25 अगस्त सन् 2012 को सिनसिनाटी (Cincinnati) में हुई थी और उस समय इनकी आयु 82 वर्ष थी।

बाज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin)

 मिशन का नाम – अपोलो 11 दिनांक – 20 जुलाई सन् 1969

बाज एल्ड्रिन, नील आर्मस्ट्रांग के बाद, दुनिया के दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने चाँद पर कदम रखा। बाज एल्ड्रिन मिशन अपोलो 11 के तहत 20 जुलाई 1969 को नील आर्मस्ट्रांग के साथ ही चाँद पर गए थे।

बाज एल्ड्रिन का जन्म  20 जनवरी सन् 1930 को अमेरिका के  न्यू जर्सी में एडविन यूजीन एल्ड्रिन और उनकी पत्नी मेरिओन मून के यहां हुआ था। वे मिशन अपोलो 11 के ल्यूनर मोड्यूल कमांडर और एक वैमानिक इंजीनियर थे।

वर्ष 2016 में जब बाज एल्ड्रिन 86 वर्ष की आयु में दक्षिणी ध्रुव की यात्रा की । ऐसा करने वाले ये दुनिया के सबसे ज़्यादा आयु के व्यक्ति थे।

पीट कॉनराड (Pete Conrad)

 मिशन का नाम – अपोलो 12   दिनांक – 19-20 नवंबर सन् 1969

पीट कॉनराड का जन्म 2 जून सन् 1930 को अमेरिका देश के Philadelphia में हुआ था।

पीट कॉनराड (Pete Conrad) चाँद पर कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति थे, जिन्होंने मिशन अपोलो 12 के तहत 19-20 नवंबर सन् 1969 को चाँद की सतह पर कदम रखा।

ये एक वैमानिकी इंजीनियर, नौसेना अधिकारी और एविएटर, और परीक्षण पायलट, और अपोलो 12 अंतरिक्ष मिशन के कमांडर भी थे। ये चंद्रमा पर चलने वाले तीसरे व्यक्ति बने।

पीट कॉनराड की मृत्यु 69 वर्ष की आयु में  8 जुलाई सन् 1999 को एक दुर्घटना की वजह से हुई।

एलन बीन (Alan Bean)

मिशन का नाम – अपोलो 12   दिनांक – 19-20 नवंबर सन् 1969

एलन बीन का जन्म 15 जून सन् 1932 को अमेरिका के ही Wheeler, Texas में हुआ था।

ये चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के चौथे इंसान हैं, जिन्होंने 19-20 नवंबर सन् 1969 में मिशन अपोलो 12 के तहत चाँद पर गए थे। ।

एलन बीन एक अमेरिकी नौसेना अधिकारी और नौसेना सलाहकार, एयरोनॉटिकल इंजीनियर, परीक्षण पायलट, और नासा के अंतरिक्ष यात्री भी थे।

वे नवंबर, 1969 को चंद्रमा पर जाने वाले चौथे व्यक्ति थे। वे मिशन अपोलो-12 में नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और चार्ल्स पीट कॉनराड के साथ थे।

एलन बीन ने वर्ष 1981 में रिटायरमेंट ले ली थी। अमेरिका के निवासी एलन बीन की मृत्यु 86 वर्ष की आयु में 26 मई सन् 2018 को हुई थी।

एलन शेपर्ड (Alan Shepard)

मिशन का नाम – अपोलो 14    दिनांक – 5-6 फरवरी सन् 1971

एलन शेपर्ड का जन्म 18 जून 1923 को California में हुआ था।

ये पांचवें ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने मिशन अपोलो 14 के दौरान चाँद पर कदम रखा। अमेरिकी निवासी एलन शेपर्ड एक वैमानिक इंजिनियर, नौसेना पायलट और अपोलो 14 के कमांडर भी थे।

1974 में वे नासा से सेवानिवृत्त हो गए थे। एलन शेपर्ड की मृत्यु 86 वर्ष की आयु में 21 जुलाई 1988 को हुई थी।

एडगर मिशेल (Edgar Mitchell)

मिशन का नाम – अपोलो 14    दिनांक – 5-6 फरवरी सन् 1971

एडगर मिशेल का जन्म 17 सितम्बर सन् 1930 को Hereford, Texas अमेरिका में हुआ था।

ये दुनिया के छठे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने मिशन अपोलो 14 के तहत 5-6 फरवरी 1971 को चाँद की सतह पर  कदम रखा था। अमेरिकी निवासी एडगर मिशेल एक वैमानिक इंजीनियर और अपोलो 14 के कमांडर भी थे।

इन्होंने सन 1972 में रिटायरमेंट ले लिया था। इनकी मृत्यु 85 वर्ष की आयु में फ्लोरिडा में इनकी 4 जुलाई सन 2016 को हुई थी।

डेविड स्कॉट (David Scott)

मिशन का नाम – अपोलो 15    दिनांक – 31 जुलाई से 2 अगस्त सन् 1971

इनका का जन्म 6 जून सन् 1932 को अमेरिका के San Antonio Texas में हुआ था।

डेविड स्कॉट चाँद पर कदम रखने वाले विश्व के सातवें व्यक्ति हैं। ये 31 जुलाई सन् 1971 में मिशन अपोलो 15 के तहत चाँद पर गए थे।

ये नासा के लिए काम करते थे और अपने कार्यकाल में यह एक बार नहीं बल्कि तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं। वर्ष 1977 में यह नासा से रिटायर होने के बाद एक लेखक के रूप में काम करने लगे थे।

डेविड स्कॉट की उम्र 86 वर्ष है, इस समय ये कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहते हैं।

जेम्स इरविन (James Irwin)

मिशन का नाम – अपोलो 15    दिनांक – 31 जुलाई से 2 अगस्त सन् 1971

इनका जन्म 17 मार्च सन् 1930 को अमेरिका के पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया में हुआ था।

जेम्स इरविन विश्व के आठवें ऐसे व्यक्ति हैं जो चाँद की सतह पर कदम रख चुके हैं। ये मिशन अपोलो 15 के अंतर्गत 31 जुलाई 1971 में अंतरिक्ष में गए थे।

अमेरिकी निवासी जेम्स इरविन एक वैमानिक इंजीनियर होने के साथ अपोलो 15 के कमांडर भी रह चुके हैं।

जेम्स इरविन नासा के लिए काम करते थे। 1972 में ये रिटायर हो गए थे।  इनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने कि वजह से 8 अगस्त सन् 1971 में हुई थी।

जॉन यंग (John Young)

मिशन का नाम – अपोलो 16    दिनांक – 21 से 23 अप्रैल सन् 1972

जॉन यंग का जन्म 24 सितंबर 1930 को सन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में हुआ था।

चाँद की सतह पर कदम रखने वाले, जॉन यंग विश्व के नौवें व्यक्ति हैं। John Young एक चंद्रयान यात्री, वैमानिक इंजिनियर और अपोलो 16 के कमांडर भी थे। इनकी मृत्यु 5 जनवरी 2018 को हुई थी।

चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)

मिशन का नाम – अपोलो 16    दिनांक – 21 से 23 अप्रैल सन् 1972

चार्ल्स ड्यूक का जन्म 3 जून 1935 में  Charlotte, North Carolina, अमेरिका में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम Dorothy Meade Claiborne है।

ये चाँद की सतह पर कदम रखने वाले दुनिया के दसवें इंसान थे, चार्ल्स ड्यूक मिशन अपोलो 16 के तहत 21 अप्रैल 1972 में चाँद पर गए थे। उस समय इनकी उम्र 36 साल और 201 दिन थी। ये वैमानिक इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री भी थे।

रिटायरमेंट के बाद चार्ल्स ड्यूक अमेरिका के जेल विभाग में कार्य करने लगे थे।  इस समय इनकी आयु करीब  86 वर्ष है।

यूजीन सेरनन (Eugene Cernan)

मिशन का नाम – अपोलो 17  दिनांक – 11 से 14 दिसंबर सन् 1972

यूजीन का जन्म 14 मार्च 1934 को  Chicago, Illinois, अमेरिका के शिकागो में हुआ था।

सेरनन दुनिया के ग्यारहवें व्यक्ति जिन्होंने चाँद की धरती पर कदम रखा है। ये 1 से 14 दिसंबर 1972 में मिशन अपोलो 17 के के तहत चाँद पर गए थे। सरनेन तीन बार अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे। 1972 में सरनेन अपोलो 17 अंतरिक्ष यान के कमांडर भी थे।

इन्होने वर्ष 1976 में इन्होंने नासा से रिटायरमेंट ले लिया था। कुछ स्वास्थ्य कारणों के चलते सरनेन का निधन 16 जनवरी सन् 2017 को सिह्यूस्टन टेक्सास हुआ था।

हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt)

मिशन का नाम – अपोलो 17  दिनांक – 11 से 14 दिसंबर सन् 1972

हैरिसन का जन्म 3 जुलाई सन् 1935 में अमेरिका के  Santa Rita, New Mexico, में हुआ था। इस शिक्षा Harvard University (1964), California Institute of Technology (1957), और यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओस्लो में हुई।

चाँद पर कदम रखने वाले, हैरिसन श्मिट दुनिया के बारहवें व्यक्ति हैं, जो 14 दिसंबर 1972 को मिशन अपोलो 17 के तहत चाँद पर गए थे। हैरिसन एक वैमानिक इंजिनियर, नौसेना पायलट तथा अपोलो 17 के कमांडर भी थे।

इन्होने 1975 में रिटायरमेंट ले लिया था और इस समय इनकी आयु लगभग 87 वर्ष  है। और न्यू मैक्सिको में रहते हैं।

**

अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि chand par kaun kaun gaya hai। आपके मन में ख्याल आ रहा होगा की आखिर अब इतने सालो से चाँद पर कोई क्यों नहीं गया। इसकी असली वजह यह है की एक तो चाँद पर कोई खास चीज या जानकारी नहीं मिली और इसमें पैसों की लागत भी बहुत अधिक है।

चांद पर अब तक कुल कितने लोग जा चुके हैं?
Chand par kaun kaun gaya hai
चाँद की सतह पर अब तक सिर्फ इन्हीं 12 लोगों ने अपने कदम रखे हैं। आखिरी बार सन 1972 में जीन करनन और हैरिसन श्मिट मिशन अपोलो-17 के तहत चंद्रमा पर गए थे। इसके बाद आज तक कोई भी इंसान चाँद पर नही गया ।

क्या कोई भारतीय व्यक्ति चांद पर गया है?
चाँद की सतह पर अब तक भारतीय मूल का कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं गया है। हालांकि अंतरिक्ष में भारत के अब तक 4 लोग जा चुके हैं। भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here