Saturday, March 22, 2025

Google Pay Fixed Deposit in Hindi गूगल पे फिक्स डिपाजिट

Google Pay Fixed Deposit in Hindi गूगल पे फिक्स डिपाजिट की नई सेवा  

Google अपने उपभोक्ताओं के लिए एक खास सर्विस शुरू करने का प्लान कर रही है। ( Google Pay Fixed Deposit) गूगल अब Google Pay के जरिए लोगों को FD कराने की सुविधा प्रदान करने की तैयारी कर रहा है।

Google Pay Fixed Deposit gyan hans

जी हाँ अब, माउंटेन व्यू की दिग्गज कंपनी ने Google pay यूजर्स के लिए FD सुविधा प्रदान करने के लिए एक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ भागीदारी की है।

Google Pay बहुत जल्द अपने पेमेंट ऐप पर उपभोक्ताओं को FD कराने की सुविधा देगा। इसके लिए Google Pay ने फिनटेक कंपनी ‘सेतु’ के साथ हाथ मिलाया है।

Google Pay Fixed Deposit

अब आपको अलग से बैंक अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं है। अकाउंट के बिना, सीधे Google Pay ऐप से फिक्स डिपाजिट कर सकेंगे।

बैंक अकाउंट की जरुरत नहीं

भारत में  लगभग 150 मिलियन मासिक एक्टिव Google Pay के उपयोगकर्ता हैं। इस नई सुविधा के साथ, उपयोगकर्ता Google Pay के माध्यम से फिक्स डिपाजिट खोल सकेंगे।   फिक्स्ड डिपाजिट की पेशकश करने वाले यूजर के लिए बैंक अकाउंट की जरुरत नहीं होगी।

Google Pay से FD कराने पर कितना ब्याज मिलेगा ? google pay fixed deposit interest rate

गूगल पे से FD कराने पर ब्याज दरें 3.5 प्रतिशत से लेकर एक साल की FD के लिए 6.35 (Google Pay FD Interest Rate) प्रतिशत तक हैं।

 Google Pay पर FD कैसे खोलें-

यूजर को पहले गूगल पे ऐप को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आधार कार्ड द्वारा आधारित KYC की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। जो एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के द्वारा होगा। इसके बाद आपका अकाउंट खुल जाएगा। Google पे UPI का इस्तेमाल करके अपने FD के लिए पेमेंट पूरा  सकते हैं।
Google Pay पर FD  खोलने के बाद आप इसे सीधे Google Pay ऐप पर ट्रैक कर सकते हैं। । इसके  आलावा जैसे ही आप पेमेंट्स ऐप का इस्तेमाल करके और ज्यादा FD खोलेंगे, वे ट्रैकिंग पेज पर दिखाई देने लगेंगे।

मैच्योरिटी पर, इनकम ऑटोमेटिकली Google Pay यूजर्स के मौजूदा Google Pay से लिंक्ड बैंक अकाउंट में चली जाएगी। आप  समय से पहले FD निकालने के लिए ट्रैकिंग पेज से  ऑर्डर भी दे सकते हैं।

आशा है की  Google Pay Fixed Deposit के बारें में दी गयी जानकारी आपको अवश्य पसंद आयी होगी ।

धन्यवाद!

Paytm से पर्सनल लोन कैसे लें 

Paytm से बिज़नेस लोन कैसे लें 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
10,977SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!