डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोड़ी गांव में हुआ था । इनका पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम है।

डॉ कलाम का बचपन बहुत ही तंग हाल में गुजरा ।  लेकिन बचपन से ही इन्हे पढाई में बहुत रुचि थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी पढाई को पूरा करने के लिए इन्हें अख़बार बेचना पड़ा।

अब्दुल कलाम साहब भारत देश के 11 राष्ट्रपति रहे तथा इन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

इस लेख में  हम डॉ कलाम के सुविचारों को जानेंगे ।

Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ा देती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उस शिक्षा को मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता तो यह दुनिया रहने लिए कहीं ज्यादा अच्छी जगह होती।

एक महान शिक्षक बनने के लिए तीन बातें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं – ज्ञान, जुनून और करुणा।

इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

आप तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक कि आप अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुंच जाओ। यही एक बात है जो आपको विशेष बनाती है – जिंदगी में एक लक्ष्य बनाओ, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए हमेशा दृढ़-विश्वास रखो।

किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी एवम् महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक विशेषता यह है कि प्रश्न पूछना। इसलिए विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।

राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है और इन लोगों के प्रयास से ही, कोई राष्ट्र जो कुछ भी पाना चाहता है उसे प्राप्त कर सकता है।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।

सबसे उत्तम कार्य क्या होता है? – किसी इंसान के दिल को खुश करना, किसी भूखे को खाना खिलाना, जरूरतमंदों की मदद करना, किसी दुखियारे का दुख दूर करना, किसी घायल की सेवा करना आदि।

आइए हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल आज से बेहतर हो सके।

जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में डर का कोई स्थान नहीं है केवल ताकत ही, ताकत का सम्मान करती है।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

जिस दिन हमारे सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाए उस दिन मान लीजिए कि आप कामयाब हो गए हैं।

यदि चार बातों का पालन किया जाए कि – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए,कड़ी मेहनत की जाए और दृढ़ मजबूत रहा जाए तो इस जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

मनुष्य के लिए कठिनाइयों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि कठिनाइयों के बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
युवाओं को मेरा संदेश है कि कुछ अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।

हम केवल तभी याद किए जाएंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध एवं सुरक्षित भारत का निर्माण कर के दें। जो कि आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।

अंततः वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक महत्वपूर्ण और अंतहीन यात्रा है।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित्त होकर सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
हम अपना भविष्य नहीं बदल सकते लेकिन अपनी आदतें बदली जा सकती हैं। और निश्चित रूप से आपकी आदत ही आपका भविष्य बदल देगी।

जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तब हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भंडार को खोज पाते हैं। जिनका हमें पता भी नहीं होता कि कोई ताकत हमारे अंदर भी उपस्थित है, और केवल तब जब हम असफल होते हैं तब हमें ऐहसास होता है कि संसाधन तो हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हे खोजने और जीवन में आगे बढ़ने की जरूरत होती है।

यदि हम स्वतंत्र नहीं है तो कोई भी व्यक्ति हमारा सम्मान नहीं करेगा।

शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

एक महान लोकतंत्र में देश की समग्र समृद्धि, शांति और खुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, व्यक्तिकता और खुशी आवश्यक है।

जहां हृदय में सच्चाई होती है, वहां घरों में सामंजस्य होता है। जब घर में सामंजस्य होता है, तो देश में एक अच्छी व्यवस्था होती है। जब देश में व्यवस्था होती है, तो दुनिया में शांति होती है।

मुझे पूरा विश्वास है कि जब तक किसी व्यक्ति ने नाकामयाबी की कड़वी गोली ना चखी हो, वह कामयाबी के लिए पर्याप्त महत्वकांक्षा नहीं रख सकता।

मेरा यह संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का समय साहस रखें, असंभव को खोजने का साहस रखें और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें जरूर काम करना चाहिए।

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं हैं।

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिये।

अगर किसी देश को भ्रष्टाचार-मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं -: माता, पिता और गुरु।

भ्रष्टाचार जैसी बुराईयां कहां से पनपती हैं? – ये कभी ना खत्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई अगर लड़नी है तो इस लालच के खिलाफ लड़ाई लड़ी जानी होगी।

सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है। प्राथमिक शिक्षा ही वह साधन है जो बच्चों में सकारात्मकता लाती है।

किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व अति आवश्यक है।

भगवान, हमारे निर्माता, ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में असीम शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

अगर तुम समय की रेत पर अपने पैरों के निशान छोड़ना चाहते हो तो अपने पैर घिसट कर मत चलो।

एक नेता की परिभाषा है कि उसके पास एक सफल दृष्टिकोण हो, एक जुनून हो, जो किसी भी परेशानी से ना डरे बल्कि परेशानियों को हराना जानता हो और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि वो ईमानदार हो।

निपुणता एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है यह एक घटना मात्र नहीं है।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

आप देखो, ईश्वर केवल उन लोगों की मदद करता है, जो कड़ी मेहनत करते हैं। यह सिद्धांत बहुत स्पष्ट है।

दुनिया की लगभग आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और ज्यादातर गरीबी की हालत में रहती है। मानव विकास की इन्हीं असमानताओं की वजह से ही कुछ भागों में अशांति और हिंसा जन्म लेती है।

भारत को अपनी ही परछाईं पर चलना चाहिए, हमारा खुद का विकास मॉडल होना चाहिए।

कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियां बनाने के लिए अधिक समर्पित रहें।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार Dr. APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

यदि आप असफल होते हैं, तो कभी हार न मानें। क्योंकि F.A.I.L. = First Attempt In Learning
END ही अंत नहीं है। वास्तव में, E.N.D. = Effort Never Ends

यदि आपको उत्तर के रूप में No मिलता है, तो याद रखें N.O. का अर्थ है – Next Opportunity। तो, आइए सकारात्मक रहें।

मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here