आँख वाले कम और अंधे अधिक हैं 

 

Akbar Birbal Story, gyan hans

आँख वाले कम और अंधे अधिक हैं-Akbar Birbal Story

एक बार अकबर ने कहाँ बीरबल हमारे राज्य में आँख वाले अधिक हैं या अंधे ? बीरबल ने कहा महाराज आपके राज्य में आँख वाले कम और अंधे अधिक हो गयें हैं। अकबर ने कहा -क्या तुम्हारे पास इसकी कोई सूचि है कि कितने आंख वाले है और कितने अंधे? हाँ महाराज मैं इसकी सूचि तैयार कर सकता हूँ परन्तु इसके लिए हमें थोड़ी मोहलत चाहिए- बीरबल ने कहा। अकबर ने कहा – ठीक है जितनी मोहलत चाहिए उतनी लेलो,  परन्तु हमें वह सूचि तैयार करके दो जिससे यह पता चले कि हमारे राज्य में कितने आंख वाले हैं और कितने अंधे ? ठीक है महाराज -यह कहकर बीरबल दरबार से चले गए।

अगले दिन बीरबल चौराहें पर एक नई चारपाई लेकर, बैठकर उसे बुनने लगे। थोड़ी देर बाद उसी चौराहे से अकबर घोड़े पर सवार होकर गुजर रहें थे। बीरबल को देखकर अकबर ने पूंछा – बीरबल ये क्या कर रहे हो तुम।  बीरबल ने जबाब दिया – चारपाई बुन रहा हूँ महाराज। जबाब सुनकर अकबर महल की तरफ आगे बढ़ चले। बीरबल ने अकबर का नाम अंधों की पंक्ति में पहले नम्बर पर लिख लिया।

बीरवल को इस प्रकार चौराहे पर बैठकर चारपाई बुनते देख वहां से गुजरने वाले सभी बीरबल से पूछ्ते की बीरबल क्या कर रहे हो। जो पूंछता कि -क्या बीरबल चारपाई बुन रहे हो, तो बीरबल उसका नाम आँख वालो की पंक्ति में लिखते और जो यह पूंछता बीरबल -क्या कर रहे हो, उसका नाम बीरबल उसका नाम अंधों की पंक्ति में लिखते।

अगले दिन  बीरबल सूचि लेकर अकबर के दरबार में हाजिर हुए। अकबर ने बीरबल को देखबर पूंछा – बीरबल क्या तुम आंख वाले और अंधो की  सूचि बनाकर लाये हो।  जी महाराज – बीरवल ने जबाब दिया और बनाई हुई सूचि को अकबर के सामने पेश किया।

अकबर सूचि को  लेकर देखने लगे। सूचि में अन्धो की पंक्ति में सबसे ऊपर अपना नाम देखकर अकबर क्रोध से आग बबूला हो उठे। और चिल्लाकर बीरबल से बोले – बीरबल तुमने अन्धो की पंक्ति में हमारा नाम सबसे ऊपर क्यों लिखा है ? क्या हम तुम्हें अंधे दिखाई देते है।

बीरबल बोले – क्षमा करें महाराज, मैं आपको इसका प्रमाण देता हूँ की मैंने आपका नाम अंधों की पंक्ति में सबसे ऊपर क्यों लिखा है। महाराज कल जब मैं चौराहे पर बैठकर चारपाई बुन रहा था तो सबसे पहले आप आए थे और आपने हमें चारपाई बुनते हुए देखने के बाद भी हमसे यह पूंछा कि बीरबल यह क्या कर रहे हो। जबकि आपने यह देखा था की मैं चारपाई बन रहा हूँ। महाराज, सब देखने पश्चात् ऐसा प्रश्न तो केवल एक अँधा ही कर सकता है।

बीरबल की बात सुनकर अकबर हँस पड़े और बोले बीरबल तुम सत्य कहते हो, आजकल हमारे राज्य में आँख वाले कम और  अंधे अधिक हो गए हैं। सभी हँस पड़े।

Akbar Birbal Story

इसे पढ़ें-

बच्चे की जिद

जो होता है अच्छे के लिए होता है 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here