Best Personality Development Tips in Hindi-व्यक्तित्व का विकास

व्यक्ति के लिए व्यक्तित्व का विकास (Personality Development) बहुत जरुरी होता है। क्योंकि व्यक्ति का व्यक्तित्व ही होता है जो लोगो के सामने उसकी एक छवि बनाता है। और व्यक्तित्व ही होता है जो उस व्यक्ति की पहचान बनता है। Best Personality Development Tips in Hindi की मदद से आप अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना सकते हैं

व्यक्तित्व से तात्पर्य सिर्फ शारीरिक सुंदरता से नहीं है अपितु उसके बोल-चाल, रहन -सहन, पहनावे और मुख्यतः उसके विनम्रता, व्यवहार और भावों से है। किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व जन्म से ही नहीं होता। बल्कि उसे अपने व्यक्तित्व को विकसित करना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति विशेष को अपने व्यक्तित्व पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

                    Best Personality Development Tips in Hindi

Best Personality Development Tips in Hindi

Best Personality Development Tips in Hindi

जब व्यक्ति अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देना बंद कर देता है तो व्यक्ति का व्यक्तित्व समय और माहौल के हिसाब से बदल जाता है। और इससे आपकी छवि धूमिल होने लगती है। आपको भी अपने व्यक्तित्व को अवश्य विकसित करना चाहिए, जो आपकी छवि को समाज के सामने निखारती है।

यहाँ इस पोस्ट में व्यक्तित्व के विकास के लिए कुछ टिप्स नीचे बताये गए हैं। ये टिप्स आपके व्यक्तित्व के विकास में काफी मददगार साबित होंगे –

1.विनम्र बने

personality development tips

Best Personality Development Tips in Hindi

विनम्रता इंसान का सबसे अच्छा गुण है। इस लिए व्यक्ति को विनम्र होना चाहिए। क्योंकि विनम्र व्यक्ति हर किसी को पसंद आते हैं। यदि आपके अंदर बिनम्रता नहीं हैं तो आप एक अच्छे इंसान की छवि कभी भी बना नहीं सकते। आप स्वयं भी यह अनुभव किये होंगे कि जो व्यक्ति स्वाभाव से बहुत कठोर होता है, उसकी बातों में अहम् की भावना और उसकी वाणी में लडवाहट होती है, तो आप उसे पसन्द नहीं करते। ठीक उसी प्रकार अगर ऐसी चीजें आपके व्यवहार में शामिल है तो आपको भी कोई पसंद नहीं करेगा। इसलिए विनम्र बने। विनम्रता आप के व्यक्तित्व को निखारती है।

 

2.गलती को स्वीकार करें 

personality development tips

Best Personality Development Tips in Hindi

इंसान गलतियों का पुतला है। जीवन में कोई न कोई भूल हर किसी से होती ही है। परन्तु अक्सर व्यक्ति अपनी गलतियों को मानने से इंकार देता है। और अक्सर यही  विवाद का कारण भी बन जाता है।

इसलिए अगर आपसे कभी कोई भूल हो जाती है तो उसे स्वीकार करें। और भविष्य में ऐसी भूल न हो इसके बारें में सजग रहें। आप यह हरगिज न सोचें कि गलती मान लेने से आपका मान – सम्मान काम हो जायेगा। नहीं, बल्कि गलती मान लेने से आप बेवजह के बहस से बच जायेंगे। और ऐसा करने आपके सम्मान पर कोई आंच नहीं आएगी। लोगों की नज़रों में आपका मान बढ़ेगा। और इससे आपका व्यक्तित्व और मजबूत होता जायेगा।

 

3.भूलना और माफ़ करना सीखें 

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

किसी ने बहुत अच्छा कहा है “भूल जाओ उसे, जिसे माफ़ नहीं कर सकते, और माफ़ कर दो उसे, जिसे भूल नहीं  सकते”। यह बात सर्वथा सत्य है। अगर आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाना चाहते है तो आपके अंदर यह गुण अवश्य होना चाहिए। और इस गुण का बिशेष महत्व इसलिए भी है कि यह आपके व्यक्तित्व को बेहतर तो बनाता ही है साथ ही आपके मन को शांति भी प्रदान करता है। क्योंकि अगर आप किसी की छोटी मोटी बातों को भूल नहीं पाते और हमेशा मन में उन्हीं बातों को सोचते रहते हैं तो आप शांति के साथ नहीं रह सकते। आप अशांत हो जाते हैं।  यह अशांति आपके व्यवहार को प्रभावित करती है। जिससे आपके व्यक्तित्व में बदलाव होना शुरू हो जाता है। इसलिए किसी की गलतियों को  भूलने की कोशिश करें और अगर नहीं भूल सकते तो उसे माफ़ करदें।

 

4.शारीरिक हावभाव

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

अक्सर हम किसी ऐसे व्यक्ति को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हो जाते है जिनका शारीरिक हाव-भाव (बॉडी लैंग्वेज) बहुत अच्छा होता है।  समाज के सामने शारीरिक हाव – भाव बहुत मायने रखता है। शारीरिक हाव-भाव का आपके व्यक्तित्व पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। इसलिए अपने शारीरिक हाव – भाव पर आपको अवश्य ध्यान देना चाहिए। कैसे बैठना है, कैसे उठना हैं, कैसे चलना है, क्या पहनना है इस बातों पर अवश्य ध्यान दें। ये सब आपके व्यक्तित्व के लिए बहुत जरूरी हैं।

 

5.आत्मविश्वासी बनें 

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

किसी भी कार्य के लिए आत्मविश्वास की बहुत आवश्यकता होती है। जिस प्रकार छाता हमें तेज बारिस में भीगने ने नहीं बचा सकता परन्तु बारिस में निकलने का हौसला अवश्य देता है। ठीक उसी प्रकार आत्मविश्वास से परिस्थियों को हम नहीं बदल सकते परन्तु उनसे लड़ने का हौसला हमें अवश्य मिलता है। इसलिए किसी भी कार्य को पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए। और आत्मविश्वासी व्यक्ति सदैव औरों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनते हैं।

 

6.किताबे पढ़ें 

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

किताबें ज्ञान का सागर हैं। किताबें पढ़ने से कुछ न कुछ ज्ञान अवश्य प्राप्त होता है। कितबों से ज्ञान तो बढ़ता ही है और साथ ही आप जिस भाषा की किताब पढ़ते हैं आप उस भाषा में भी प्रवीण होते जाते हैं।

समाज में ज्ञानवान व्यक्ति की बहुत इज़्ज़त होती है। व्यक्तित्व के विकास में  किताबे महत्वपूर्ण भूमिका निभातीं हैं।  आज का युग इंटरनेट का युग है। सब कुछ इंटरनेट पर उपलब्ध है। पढ़ने के लिए ज़रुरी नहीं कि आप किसी पुस्तकालय में  ही जाएं या फिर किताबो पर पैसा खर्च करें। आप चाहें तो अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर इंटरनेट खोलकर जो भी चाहें पढ़ सकते हैं। और अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। क्योंकि ज्ञान ही है जो आपको आपके अधिकारों से परिचय करवाता है।

 

7.सीखना बंद करें 

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

मनुष्य का जीवन एक विद्यार्थी के जैसा होता है जो प्रतिदिन कुछ न कुछ सीखता रहता है। बावजूद इसके भी संसार में सीखने के लिए बहुत सी चीजे हैं। क्योंकि समय परिवर्तनशील है, तो चीजें भी बदलती रहती हैं।  इसलिए कभी भी सीखना बंद नहीं करना चाहिए। आप जितना ज्यादा सीखेंगे आप अपने व्यक्तित्व को उतना ही ज्यादा प्रभवशाली बना पाएंगे।

 

8.बहस से बचें 

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

बेवजह के बात विवाद और बहस से बचना चाहिए। क्योंकि बेवजह की बहस आपके व्यक्तित्व को धूमिल करती हैं। विवादों को शांति के साथ सुलझानें की कोशिश करें।  कोई भी विवाद ज्यादा बड़ा तब होता जाता है जब उसमें बहस बढ़ती जाती है।  इसलिए बहस करने से बचें। कभी भी झूठ का सहारा न लें। आरोप प्रत्यारोप करने के बजाय स्पस्टता के साथ विवाद का कारण जानने की कोशिश करें।

 

9.फ़ोन 

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

किसी को बार बार या बेवजह फोन न करें। जब कोई कारण हो तभी फ़ोन करें। अगर आपके फ़ोन करने पर कोई कॉल नहीं उठा रहा है तो उसे दो बार से ज्यादा कॉल नहीं करना चाहिए। दो बार से ज्यादा कॉल करना अभद्रता की निशानी है। हो सकता है वह व्यक्ति कही व्यस्त हो या कहीं रास्ते में हो, या फिर किसी ऐसी परिस्थिति में हो जहाँ पर वह आपका कॉल उठा नहीं सकता। ऐसे में बार बार उसे फ़ोन न करें।

मोबाइल फोन से कुछ सामान्य गलतियां हम अक्सर करते है जो हमें नहीं करनी चाहिए। जैसे किसी मीटिंग, यह भीड़ वाली जगह पर या किसी के साथ बैठे हैं तो हमें अपने फ़ोन को वाइब्रेशन मोड पर रखना चाहिए। ऐसी जगह पर अगर फ़ोन पर बात करने की जरुरत पड़े तो कभी भी तेज आवाज में बात नहीं करना चाहिए। अगर आप कहीं यात्रा कर रहे हैं तो इयरफोन का इस्तेमाल करें। तेज वॉल्यूम में संगीत न बजाये। क्योंकि ऐसी हरकते आपके व्यक्तित्व को धूमिल करती है।

 

10.मृदुभाषी बनें 

Personality Development Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

ऐसी बानी बोलिये, मन का आपा खोय

औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होय

सदैव ऐसी भाषा बोलनी चाहिए जिसमें मिठास हो। जो सुनने वाले के मन को मुग्ध करे। उपर्युक्त दोहे में भी कवि ने यही कहा है – कि अपने मन के अहम् को त्यागकर हमेशा ऐसी वाणी बोलनी चाहिए, जो दूसरों को शीतलता प्रदान करे, जिससे हमारा मन भी प्रशन्न हो जाये।

मृदु भाषी व्यक्ति को सभी पसंद करते हैं। ऐसे व्यक्ति से हर कोई मित्रता करना चाहता है। इसलिए मृदुभाषी बने। कभी भी अपने बोलचाल में कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें। मृदुभाषी होना आपके व्यक्तित्व के विकास का एक महत्वपूर्ण अंग हैं।

 

11.बोलचाल में अच्छे शब्द प्रयोग करें 

gyanhans

Best Personality Development Tips in Hindi

अपने बोलचाल में सही और अर्थपूर्ण शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। बेवजह की बातों से बचना चाहिए। सही और सटीक एवं अर्थपूर्ण शब्दों के प्रयोग से आपके व्यक्तित्व में निखार आता है। जब आप इस तरह से बार्तालाप करते हैं तो आपके द्वारा कहे गए शब्दों से आपकी एक अलग ही पहचान बनती है। और इस प्रकार आपके व्यक्तित्व की एक मजबूत छवि, उभरकर लोगों के सामने आती है।

 

12.प्रशन्नचित रहें

Personality gyan hans

Best Personality Development Tips in Hindi

होठों की मुस्कान में बहुत ताकत होती हैं। मुस्कान में इतनी ताकत होती है की मैदान में हारा हुआ व्यक्ति अगर एक बार मुस्करा दे तो जीतने वाला अपने जीत की ख़ुशी मनाना भूल जाता है। इसलिए सदैव प्रशन्न चित रहें और मुस्कराते रहें। यह गुण आपके व्यक्तित्व को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाता है।

मुस्कान की अच्छाइयाँ अनेक हैं। किसी मुस्कराते हुए व्यक्ति को देखने वाला चाहे कितने गम में हो कुछ क्षण के लिए उसके गम भी क्षीण हो जाते हैं। और कई बार हम किसी को मुस्कराता हुआ देखते है तो अनायास ही मुस्करा देते हैं।

मुस्कराकर अगर हम किसी से थोड़ी कड़वी बात भी कहते हैं तो उसे उतना बुरा नहीं लगता। और मुस्कराकर अगर हम किसी कार्य के लिए किसी से निवेदन करते है तो कई बार हमारा काम बन जाता है। मुस्करा कर अगर हम विवाद को खत्म करना चाहें तो उसमें अवश्य सफलता मिलती है। मुस्कराहट में बहुत ताकत होती है। क्रोध और आवेश तो बस दिखावा मात्र है। संसार को जीतने के लिए आपकी मुस्कराहट ही काफी होती है।

अपने स्वाभाव में मुस्कराहट को शामिल करें। मुस्कान आपके व्यक्तित्व के  निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

13.सकारात्मक रहें 

Gyan hans

Best Personality Development Tips in Hindi

सदा खुश और सकारात्मक रहें। सकारात्मक व्यक्ति को सभी पसंद करते हैं। सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति जीवन में सफलता की बड़ी उचाइयां हासिल करते हैं। ऐसे व्यक्ति बुरे वक्त में भी कभी घबराते नहीं है। ऐसे वक्त में भी वे सकारात्मक रह कर कुछ न कुछ नया सोच लेते हैं और बुरे वक्त से छुटकारा पाते हैं।

सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति हर घाटे में कोई न कोई मुनाफा ढूंढ ही लेते हैं। सकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों की बातों में एक अलग ही ऊर्जा होती है। उनके संपर्क में जो आते है वे उन्हें भी ऊर्जावान कर देते हैं। ऐसे व्यक्तियों के सानिध्य में रहना सब को पसंद आता है। इसलिए हमेशा  सकारात्मक रहें। सकारात्मक सोचें। सकारत्मकता आपके व्यक्तित्व को और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाती है।

 

14.मिलनसार प्रवृत्ति अपनाएं 

gyan hans

Best Personality Development Tips in Hindi

अपने व्यवहार में मिलनसार प्रवृत्ति अपनानी चाहिए। कोई नया व्यक्ति हो या पुराना जानने वाला, किसी से भी मिलने में झिझक नहीं करनी चाहिए। आप जितने ज्यादा लोगों से मिलेंगे, आपका उनसे मेल-जोल उतना ही बढ़ेगा। आप उनके व्यवहार और विचारों को जान पाएंगे। ऐसे करने से कहीं न कहीं आप खुद को भी परख सकते हैं।

मिलनसार प्रवृत्ति का होने से लोग भी आपकी तरफ आकर्षित होंगे, और आपसे जल्दी मित्रता करना चाहेंगे। इसलिए अपने व्यव्हार में मेलजोल को शामिल करें। यह आपके व्यक्तित्व के निर्माण में बहुत सहायक है।

 

15.अंग्रेजी भाषा का प्रयोग 

How to speak good English

Best Personality Development Tips in Hindi

हम सब भारत देश में रहते है। हमारी मातृ भाषा हिंदी है। हमें इसपर गर्व है। बावजूद इसके लोग अंतर्राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी को बहुत महत्व देते हैं। आप कितने भी पढ़े लिखे क्यों न हो, आपके पास कितनी भी जानकारी क्यों न हो परन्तु अगर आप अंग्रेजी नहीं जानते या बोल पाते हैं तो लोग आपको उतना महत्व नहीं देते। जबकि ज्ञान, भाषा से ऊँचा स्थान रखता है।

अंग्रेजी बोलने से लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। अंग्रेजी बोलने वालों  को लोग ज्यादा महत्व देते हैं। लोग यह समझते हैं कि अंग्रेजी बोलने वाला व्यक्ति ज्यादा समझदार और पढ़ा लिखा है। इसलिए आज के वक्त में आप भी जहाँ जरुरत पड़े वहां अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करें। अंग्रेजी भाषा का भी आपके व्यक्तित्व के निर्माण में एक अहम् भूमिका है।

 

16.श्रोता बनें 

हम सब भारत देश में रहते है। gyan hans

Best Personality Development Tips in Hindi

हमें बोलना तो सिखाया जाता है परन्तु सुनना सिखाया नहीं जाता। हमें यह नहीं पता होता कि सुनते कैसे हैं। और सुनना किसको है। अक्सर आपने देखा होगा की बहुत से व्यक्ति हमारे आसपास ऐसे होते हैं, जो अपनी बात तो कह देते हैं परन्तु दूसरों की बातें सुनने की कोशिश नहीं करते। ऐसे सिर्फ अपनी सुनाने वाले व्यक्तियों को कोई पसंद नहीं करता।

अगर आप किसी से कुछ कह रहें है तो प्रतिउत्तर में उसकी बातें भी ध्यान पूर्वक सुनें। क्योंकि जिस मुद्दे पर आप बातचीत करते हैं, उसपर सामने वाला व्यक्ति भी अपनी बात रखना चाहता है। जब आप उसकी बातें गौर से सुनेंगे तो सामने वाले व्यक्ति को अच्छा लगेगा और वह आपसे  बातचीत करने में और ज्यादा रूचि लेगा। इससे सामने वाले की नजरों में आपका भी महत्व बढ़ जाता है। इसलिए अच्छा बोलने के साथ साथ सुनना भी बहुत जरुरी होता है। यह गुण  भी आपके व्यक्तित्व के निर्माण के लिए बहुत आवश्यक है।

 

17.समय के पाबंद 

gyan hans

Best Personality Development Tips in Hindi

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग समय का ध्यान नहीं देते। अपने कार्यों को समय से पूरा करने की कोशिश नहीं करते। समय पर काम पर नहीं जाते। ऑफिस पहुंचने में अक्सर उन्हें देर हो जाती है। किसी को मिलने का जो समय देते हैं वहां वक्त से नहीं पहुंचते। फिर खुद को बचाने के लिए तरह तरह के बहाने बनाते हैं।

ध्यान रखिये अगर आप समय के पाबंद नहीं हैं तो आप लोगों की दृष्टि में अपनी छवि को ख़राब करते जाते हैं। इसलिए समय का पाबंद होना बहुत आवश्यक है। इससे आपके कार्य भी समय पर हो जाते है और लोगों की नजरों में आप की छवि भी बनती जाती है।

 

18.सत्य बोलें 

truth gyan hans

Best Personality Development Tips in Hindi

सच बोलने वाले व्यक्ति की समाज में बहुत इज्जत होती है। सच बोलने वाले व्यक्ति पर हर कोई विश्वास करता है। विश्वास बड़ी मुश्किल से बनता है। इसलिए इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए कि आप सदा सच बोलें।

आपको अपने द्वारा किये गए वादों को अपने स्वार्थ सिद्धि हेतु बदलना नहीं चाहिए। किसी को जो वचन देते हैं आपको उसका पालन करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

कई बार सच बोलने की बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। परन्तु याद रखिये सत्य प्रताड़ित होता है पराजित नहीं। इसलिए आपको सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। ऐसे व्यक्ति ही समाज  पर एक गहरी छाप छोड़ते है।

 

19.ईमानदार बनें 

Personality Tips

Best Personality Development Tips in Hindi

ईमानदारी मनुष्य का सबसे अच्छा गुण है। ईमानदार व्यक्तियों की समाज में बहुत इज्जत होती है। अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए अपनी ईमानदारी को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। ईमानदारी से आपके ऊपर लोगों का विश्वास बढ़ता है। और लोगों से आपको बहुत मान सम्मान मिलता है।

ईमानदारी का मतलब सिर्फ धन के मामले में ही ईमानदार होना नहीं है बल्कि यहाँ ईमानदारी का मतलब अपने रिस्ते – नातों और चरित्र के प्रति भी ईमानदार होना है। अपने चरित्र को आपको इतना मजबूत और प्रभावशाली बनाना चाहिए कि रात में अकेली स्त्री भी आपकी शरण में खुद को सुरक्षित महसूस करें।

कहने का तात्पर्य यह है कि ईमानदारी आपके जीवन में बहुत महत्व रखती है। इसलिए आपको किसी भी कीमत पर अपनी ईमानदारी को खोना नहीं चाहिए। यह आपके व्यक्तित्व को बहुत ही प्रभावशाली बनाती है।

आशा है आपको हिंदी में बताये गए  Best Personality Development Tips पसंद आये होंगे। इन Tips को अपनाकर आप अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना सकते हैं। 

READ THIS

शिक्षाप्रद लघु कथायें 

​प्रेरक कथाएँ ​

अबकर बीरबल 

Be Happy always

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here