Saturday, March 22, 2025

सफलता का मंत्र

 

सफलता का मंत्र,, gyan hans

सफलता का मंत्र

एक बार सुकरात से उनके एक साथी ने पूछा की सफलता का मंत्र क्या हैं? सफलता हासिल करने के लिए किस प्रकार से संघर्ष करना चाहिए। सुकरात ने कहा, इसका जबाब मैं तुम्हें कल सुबह दूंगा। जब हम नदी के किनारे नहाने के लिए चलेंगे।

सुबह सुकरात और वह व्यक्ति नदी के किनारे नहाने गए। सुकरात नदी के भीतर कमर के बराबर पानी में चले गए।  और उस व्यक्ति को पानी में अपने पास बुलाया।

जैसे ही वह व्यक्ति नदी के पानी में सुकरात के पास आया, सुकरात ने दोनों हाथों से उस व्यक्ति की गर्दन पकड़कर पानी में घुसा दिया। और बल पूर्वक नीचे की तरफ दबाये रखा।

उस व्यक्ति की साँस फूलने लगी। वह बहुत जोर जोर से झटपटाने लगा। परन्तु सुकरात ने उसकी गर्दन नहीं छोड़ी। वह व्यक्ति अपनी ताकत लगाकर खुद को पानी से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा।

सुकरात ने भी अपनी पूरी ताकत से उसकी गर्दन को पानी में दबाये रखा। अब वह व्यक्ति एकदम बेचैन हो गया। उसका दम घुटने लगा। अब वह अपनी पूरी ताकत के साथ सुकरात के हाथों को छुड़ाने लगा। इसबार उसने अपनी पूरी शक्ति लगा दी थी , क्योंकि अब अगर वह पानी से बाहर अपना सिर न निकाल पाता तो शायद साँस रुकने से उसकी मौत हो जाती।

इस बार की कोशिश काम कर गयी क्योंकि उसने अपनी पूरी सत-प्रतिशत ताकत लगा दी थी। पानी से बाहर अपने सिर को निकालते  ही वह जोर जोर से हांफने लगा। उसका चेहरा लाल पड गया था। वह व्यक्ति सुकरात पर चिल्लाने लगा – ये कैसा मजाक है?

सुकरात ने कहा -ये मजाक नहीं है ये तुम्हारे प्रश्न का उत्तर है। प्रश्न का उत्तर ? ये क्या तरीका है उत्तर देने का, मैं साँस लेने के लिए तड़प रहा था। अगर थोड़ी देर तक और सांस न ले पाता तो मेरी तो जान चली जाती – उस व्यक्ति ने कहा।

सुकरात ने कहा -जान गयी तो नहीं। क्योंकि तुमने सांस लेने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। क्योंकि तुम यह जानते थे की अगर सांस न मिली तो मृत्यु निश्चित है।

सफलता का भी यही रहस्य है। जितना प्रयत्न तुमने साँस लेने के लिए किया, उतना ही प्रयत्न अगर सफलता पाने के लिए करोगे तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी।

जैसे मनुष्य साँस के बगैर जीवित नहीं रह सकता, ठीक उसी प्रकार से वह यह मान ले कि, सफलता के बगैर जीवन का कोई मतलब नहीं है, तो वह सफलता प्राप्ति के लिए अपना सत-प्रतिसत प्रयास अवश्य करेगा। और यह तय है की उसका इस प्रकार किया गया प्रयास उसे सफलता की मंजिल तक अवश्य पहुचायेगा।

इसे पढ़ें-

शिक्षाप्रद लघु कहानियाँ

सोचने की कोशिश तो करो 

काबिलियत

सौ चोटें 

चार दीये

सफलता का रहस्य

लालच बुरी बला है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
10,977SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!