अकबर के अनमोल सवाल Akbar birbal stories in hindi

अकबर के अनमोल सवाल Akbar birbal stories in hindi

अकबर के अनमोल सवाल Akbar birbal stories in hindi gyanhans

अकबर के अनमोल सवाल Akbar birbal stories in hindi

आज दरबार वक्त से पहले ही लग गया था। बादशाह अकबर अपने समय से पहले ही दरबार में आकर बैठ गए थे। शहंशाह अकबर की एक खासियत यह थी, कि जब वह फुर्सत में होते थे, तब तरह-तरह के विचार उनके मन में उत्पन्न हो जाया करते थे और फिर वे दरबारियों से उन सवालों का समाधान पूछते थे। बीरबल आज दरबार में नहीं थे। शहंशाह अकबर ने दरबारियों से पूछा, “दूध किसका अच्छा, फूल किसका अच्छा, पत्ता किसका अच्छा, राजा कौन अच्छा और मिठाई किसकी अच्छी?”

शहंशाह अकबर के सवाल सुनते ही दरबारी आपस में फुसफुसाने लगे। किसी दरबारी ने गाय के दूध को अच्छा बताया तो किसी दरबारी ने भैंस का और किसी ने बकरी का दूध अच्छा बताया। इसी तरह से किसी दरबारी ने गुलाब का फूल अच्छा बताया तो किसी दरबारी ने कमल का। किसी दरबारी ने केले के पत्ते को अच्छा बताया तो किसी दरबारी ने नीम के पत्ते को अच्छा बताया।

किसी दरबारी ने राजा कौन अच्छा के जवाब में शहंशाह को अच्छा बताया और अंतिम सवाल के जवाब में किसी दरबारी ने गन्ना को अच्छा बताया तो किसी दरबारी ने अंगुर को और किसी दरबारी ने मिष्ठान को अच्छा बताया, लेकिन बादशाह अकबर उनके जवाब संतुष्ट नहीं हुए।

उसी वक्त दरबार में बीरबल आ गए। उनको देखते ही बादशाह के चेहरे पर चमक आ गई। बीरबल के बैठने से पहले ही शहंशाह अकबर ने उपरोक्त पांचों सवालों के जवाब पूछे। सवाल सुनकर बीरबल कुछ पल तक शांत रहे, फिर बोले, “जहांपनाह, मां का दूध सबसे अच्छा और हितकारी होता है। कपास का फल सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इससे सबके शरीर ढक जाते हैं। पान का पत्ता सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इसे खिलाकर दुश्मन को भी दोस्त बनाया जा सकता है। राजाओं में इन्द्र सबसे अच्छे हैं , क्योंकि उनके आदेश से वर्षा होती है और वर्षा से धन-धान्य में वृद्धि होती है और पूरे प्राणियों की क्षुधा तृप्त होती है। मिठास वाणी की सबसे अच्छी होती है, क्योंकि जिसकी वाणी में मिठास होती है, वह सारे जगत को अपने वश में कर लेता है।”

शहंशाह ने सिंहासन से उठकर बीरबल को गले से लगा लिया और कहा, “बीरबल, तुमने अपने जवाब से मुझे तृप्त कर दिया।

अकबर के अनमोल सवाल Akbar birbal stories in hindi

अकबर बीरबल 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here