Friday, May 16, 2025

सफलता का रहस्य Secret of Success- Best Story in Hindi

सफलता का रहस्य Secret of Success हिंदी कहानी 

सफलता का रहस्य Secret of Success

सफलता का रहस्य Secret of Success- Best Story in Hindi

एक ​गांव में  एक अनपढ़ गरीब व्यक्ति रहता था। गरीब होने के कारण घर का खर्चा चलना बहुत मुश्किल हो गया था। गांव में कोई काम धंधा भी नहीं था।

काम की तलाश में वह शहर आ गया। वह एक बड़ी कंपनी में चपरासी की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया।

नौकरी तो पक्की हो गयी थी पर जब उसे सिग्नेचर करने लिए कहा गया तो अनपढ़ होने कारण वह सिग्नेचर नहीं कर पाया।

उसे तुरंत वहां से निकाल दिया गया। कंपनी बड़ी थी अगर उस कंपनी में काम करने वाला चपरासी सिग्नेचर भी न कर पाए तो बाकी चीजे कैसे कर पायेगा।

वह व्यक्ति काम भी तलाश में इधर उधर भटकता रहा। एक दिन उसे एक फल बेचनें वाले के यहाँ नौकरी मिल गयी। उसे वहां फलों को गाड़ी से उतारकर साफ करके दुकान में सही जगह रखना होता था। उसका वही रोजमर्रा का काम था।

उसे वहां काम करते करते कुछ समय बीत गया। अब उसे फलों के कारोबार बारे में काफी जानकारी हो गयी थी।

उसने नौकरी छोड़कर इकट्ठे किये गए पैसों से फल का धंधा करने के बारें में सोचा। शुरू में वह फल मंडी से फल खरीदता और जमीन पर फलों के टोकरे रख कर फल बेचता।

थोड़े पैसे इकट्ठे हुए तो उसने एक रेहड़ी खरीदा और उसपर रखकर फल बेचने लगा। अब उसकी बिक्री बढ़ गयी थी।

धीरे धीरे उसने एक फल की दुकान ख़रीद लिया। अब उसका फलों का कारोबार काफी बड़ा हो गया था।

समय बीतता गया और उस व्यक्ति की तरक्की दिन दूनी रात चौगुनी हो रही थी। देखते ही देखते वह फलों का बहुत बड़ा व्यापारी बन गया।

अब उसके पास फलों के बड़े बड़े गोदाम हो गए थे। फलों को पहुंचाने लिए उसके पास अपने ट्रक भी थे।

वह अब उस शहर का एक बहुत बड़ा अमीर आदमी बन गया। लोग उससे मिलने और व्यापार के तरीके सीखने लिए अपॉइंटमेंट लेते थे।

एक बार एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार ने पूछा की सर आप इतने बड़े व्यापारी हैं? क्या आप बतायेंगे कि आप कहाँ तक पढ़े हैं? जहाँ से आपको इतने बड़े व्यापार की समझ मिली।

उस व्यक्ति ने जबाब दिया – मैं अनपढ़ हूँ। पत्रकार ने हैरानी से पूछा -कि  आप अनपढ़ होकर भी इतने बड़े व्यापारी बन गए ?

उस व्यक्ति ने कहा –जी हाँ, अनपढ़ हूँ तभी तो व्यापारी बना। अगर मैं पढ़ा लिखा होता तो आज चपरासी होता।    

पत्रकार समझ नहीं पाया तो उस व्यक्ति ने बताया, कि कैसे उस बड़ी कंपनी ने पढ़े लिखे न होने के कारण, उसे चपरासी की नौकरी से भी निकाल दिया था।

शिक्षा -कभी भी अपनी कमियों को अपनी कमजोरी नहीं बनाना चाहिए। लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। आपकी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वाश आपको एक दिन अवश्य कामयाबी की बुलंदियों तक पहुँचता है। यही सफलता का रहस्य है। जो भी यह सफलता का रहस्य समझ लेगा, वह जीवन में एक न एक दिन अवश्य कामयाब होगा।

इसे पढ़ें-

जल्दी अमीर कैसे बने

व्यापार का पाठ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
10,977SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!