eLabharthi website Bihar  बिहार पेंशन योजना

eLabharthi Bihar पोर्टल: बिहार पेंशन योजना

eLabharthi Bihar पोर्टल की शुरुवात बिहार सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं जैसे वृद्दावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और विकलांग पेंशन योजना आदि के रजिस्ट्रेशन, उनके स्टेटस और अन्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया किया गया है।

बिहार राज्य में जितने भी पेंशन धारी ( ELabharthi ) लोग हैं सभी को साल में एक बार जीवन प्रमाण पत्र यानि अपने जीवित होने का प्रमाण देना होता ह।  इसलिए सभी पेंशन धारियों की सुविधा के लिए सरकार ने e-KYC लॉन्च किया है। और जिसके तहत आप अपने घर पर बैठे बैठे ऑनलाइन अपने जीवित होने का प्रमाण दे सकते हैं। वे सभी लाभार्थी जो इस योजना का लाभ उठा रहे हैं वे सभी लोग ELabharthi की वेबसाइट पर आ कर अपने  जीवित होने का प्रमाण दे सकते है, जिसके जरिये सरकार को मालूम चल सके कि जिस लाभार्थी के नाम से जो पेंशन दिया जा रहा है वह उसे ही मिल रहा है। यदि लाभार्थी इस दुनिया में नहीं है तो वह e-KYC नहीं करेगा और इस प्रकार e-kyc नहीं होने की वजह से सरकार की तरफ से आने वाला पैसा बंद कर दिया जाता है।

आज इस आर्टिकल आप eLabharthi पोर्टल की सुविधाओं  के उपयोग और आवेदन करने के बारे में जानेंगे।

eLabharthi Bihar पोर्टल क्या है?

eLabharthi.bih.nic.in एक आधिकारिक वेबसाइट है जिसे बिहार राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए शुरू किया है। इस वेबसाइट पर आपको विभिन्न पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, जीवन प्रमाण वेरिफिकेशन स्टेटस, और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं मिलती हैं।

Elabharthi.bih.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

Elabharthi.bih.nic.in  यह वेबसाइट इसीलिए तैयार की गयी है जिससे पेंशन लाभार्थियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जा सके है। इस  ई-लाभार्थी प्लेटफॉर्म पर निम्नलिखित सुविधाएँ प्राप्त की जा सकती हैं –

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना:
    यह योजना बीपीएल श्रेणी के वृद्ध नागरिकों के लिए है, जिनको हर साल दो बार (6-6 महीने) पेंशन दी जाती है।

  • विकलांग पेंशन योजना:
    शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए यह पेंशन योजना है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है।

  • विधवा पेंशन योजना:
    बिहार में यह योजना विधवा महिलाओं के लिए है, जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच है।

elabharthi.bih.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध पेंशन योजना

elabharthi.bih.nic.in पोर्टल पर बहुत सारी पेंशन योजना उपलब्ध हैं उनकी सूचि कुछ इस प्रकार है –

बिहार राज्य विकलांगता पेंशन
इंदिरा गांधी विधवा पेंशन
बिहार राज्य विकलांगता पेंशन
इंदिरा गांधी विकलांगता पेंशन
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन
लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
ई लाभार्थी पोर्टल पर उपलब्ध सेवायें

इस पोर्टल पर बहुत सारे सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं जैसे –

पीएफएमएस लाभार्थी रिपोर्ट
प्रवेश की स्थिति योजना वार
डिजिटल साइन रिपोर्ट
लाभार्थी की जाँच करें या नहीं
लाभार्थी सूची जिला ,ब्लॉक ,पंचायत वार
सत्यापित आधार रिपोर्ट
आधार जीवन प्रमाण प्रमाणित, अनधिकृत लाभार्थी List
जीवन प्रमाण सूची (फिंगर ,ARIS)
लंबित जीवन प्रमाण सूची

पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

पैशन योजना का आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है –

लाभार्थी का आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
बैंक पासबुक विवरण
पासपोर्ट साइज 2 फोटो
आय प्रमाण पत्र

बिहार पेंशन पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? Bihar Pension Payment Status 

आप eLabharthi पोर्टल पर अपनी पेंशन योजना का पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  1. पोर्टल पर जाएं और ड्रॉप डाउन मेनू से जिला, ब्लॉक और बेनेफिशियरी आईडी चुनें।

  2. बेनेफिशियरी आईडी के लिए आप अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज कर सकते हैं।

  3. इसके बाद, आपका पेंशन पेमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।

eLabharthi Bihar App डाउनलोड करें:

अब eLabharthi Bihar का मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है। आप इसे आसानी से अपने एंड्रॉयड फोन पर Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप का उपयोग करके आप सभी सेवाओं का लाभ सीधे अपने मोबाइल से ले सकते हैं।

पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:

पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र

आप ऍप को इंस्टाल करके अपनी सुविधा के अनुसार कार्य कर सकते हैं।

आशा है की eLabharthi Bihar  वेबसाइट के बारे में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

READ NEXT

आपके लिए और पढ़ें

INFORMATION

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here