सुगंधा मिश्रा का जीवन परिचय | Sugandha Mishra biography in hindi

सुगंधा मिश्रा का जीवन परिचय | Sugandha Mishra biography in hindi

Sugandha Mishra biography in hindi

टेलीविज़न की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहाँ नाम कमाने के लिए लोगो को वर्षो लग जाते है। परन्तु बहुत से कम लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने प्रतिभा के दम पर बहुत काम समय में अच्छे मुकाम पर पहुंच जाते हैं। जी हाँ हम एक ऐसे कलाकारा की बात कर रहे हैं जिनका नाम है सुगंधा मिश्रा। सुगंधा मिश्रा टेलीविज़न की दुनिया में एक मशहूर कलाकारा के रूप में सामने आयीं हैं।

सुगंधा मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। इन्हे पहली बार लोगों ने एक संगीत के रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ जिसमें ये एक प्रतिभागी थीं और इस शो की फाइनलिस्ट रहीं। भले ही सुगंधा इस रियालिटी शो को नहीं जीत सकी लेकिन उन्हें जो प्रसिद्धि और पहचान मिंली इन्होने इसे फिर कभी  नहीं गंवाया।

सुगंधा मिश्रा ने अपनी प्रतिभा को कभी भी एक दायरे में नहीं रखा। सिंगिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद सुगंधा मिश्रा ने मिमिक्री और अभिनय के क्षेत्र में भी अच्छी पहचान बनाई। इन्हें बहुत से कॉमेडी शो में दर्शको को इंटरटेन करते देखा गया।

सुगंधा मिश्रा की व्यक्तिगत जानकारी (Sugandha Mishra Personal Profile)

Sugandha Mishra biography in Hindi

सुगंधा मिश्रा का जीवन परिचय | Sugandha Mishra biography in hindi

नाम –           सुगंधा मिश्रा
उपनाम –       नाइटिंगेल

पिता –           संतोष मिश्रा

माता-            सविता मिश्रा

पति –            अविवाहित
फिल्म डेब्यू –    हीरोपंती
टीवी डेब्यू –      द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो
बॉयफ्रेंड –        नही है
पसंदीदा भोजन –   राजमा चावल
पसंदीदा अभिनेता – सलमान खान, जिमी शेरगिल, संजय दत्त
पसंदीदा अभिनेत्री – दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, शर्मीला टैगोर
पसंदीदा संगीतकार –  शान, सुनिधि चौहान, लता मंगेशकर, श्वेता पंडित, शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल, रिहान्ना

सुगंधा मिश्रा का जीवन परिचय Sugandha mishra ka jiwan parichay 
(Sugandha Mishra biography in Hindi)

सुगंधा मिश्रा का जन्म (Sugandha Mishra Born)-

सुगंधा मिश्रा का जन्म 23 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री संतोष मिश्रा और माता का नाम श्रीमती सविता मिश्रा है। सुगंधा मिश्रा बचपन से ही प्रतिभावान थी। संगीत उन्हें विरासत में मिला है।

सुगंधा के दादाजी मशहूर संगीत उस्ताद आमिर खान साहब के शागिर्द थे। उन्होंने सुगंधा को बचपन से ही संगीत की शिक्षा देना आरम्भ कर दिया था। सुगंधा 4 वर्ष की उम्र से ही संगीत सीखने लगी थीं।

शिक्षा (Sugandha Mishra Education)-

सुगंधा मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा जालंधर में ही हुई थी। हाई स्कूल पास करने के बाद सुगंधा मिश्रा ने अमृतसर में स्थित गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। इसी कॉलेज से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपनी पढाई पूरी की थी।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुगंधा मिश्रा ने अपने कॉलेज के समय से ही मधुर आवाज का जादू लोगों पर बिखेरना शुरू कर  दिया था। सुगंधा मिश्रा ने कॉलेज के दिनों में ही नेशनल लेवल में होने वाले यूथ फेस्टिवल में संगीत और मिमिक्री के लिए लगातार सात साल तक गोल्ड मैडल हासिल किये।

करियर (Sugandha Mishra Career)-

सुगंधा मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत एक रेडिओ जॉकी के रूप में की।  इसकी शुरुवात इन्होंने बिग एफ़एम के मोर्निंग शो के लिए किया। इसके आलावा सुगंधा मिश्रा ने कई जिंगल्स, भजन, डॉक्यूमेंटरी में प्ले बैक तथा शोर्ट फिल्म के लिए भी प्ले बैक किया।

टेलीविज़न का सफर (Sugandha mishra television career) –

सुगंधा मिश्रा को सोहरत टेलेविज़न के रियलिटी शो  ‘सा रे गा मा पा’ से  मिली।  इस शो में ये फनलिस्ट बनी। इस शो में सुगंधा मिश्रा ने संगीत के साथ साथ मिमिक्री और कॉमेडी से लोगो का दिल जीत लिया।

अपनी कॉमेडी की प्रतिभा लिए सुगंधा मिश्रा ने  ‘द ग्रेट लाफ्टर शो’ में भी खूब सुर्खियाँ बटोरीं। और धीरे धीरे एक के बाद एक मुकाम हासिल करने लगीं। ‘द ग्रेट लाफ्टर शो ‘ के दौरान ही सुगंधा की मुलाकात कपिल शर्मा से हुई।

सुगंधा को ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी काम करने का मौक़ा मिला। कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी शो में काम करते हुए इनकी कॉमेडी की कला में और भी ज्यादा निखार आया।  सुगंधा ने होस्ट के रूप में कई बड़े बड़े अवार्ड फंक्शन और शो में एंकरिंग का काम भी किया।

फिल्मी करियर ( Sugandha Mishra film career )-

सुगंधा मिश्रा ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुवात टाइगर श्रॉफ और कृति सानों की फिल्म “हीरोपंती” से किया। इस फिल्म में सुगंधा कृति सानों की बहन के किरदार में नजर आई। इसके साथ ही इन सबके अलावा इन्हें प्लेबैक करने का भी मौक़ा मिला। इन्होने फिल्म ‘श्री’ और ‘कमाल धमाल मालामाल’ के लिए गाने गाये।

सुगंधा मिश्रा का विवाद (Sugandha Mishra Controversy)

सुगंधा बहुत ही खुश खुशमिजाज इंसान हैं। बावजूद इसके उन्हें एक बार विवाद का सामना करना पड़ा। यह तब हुआ जब उन्होंने एक कॉमेडी में परफोर्मेंस करते हुए सुर कोकिला लता मंगेशकर जी की मिमिक्री कर दी थी। इस तरह का इनका परफॉरमेंस कुछ लोगों को बहुत अपमानजनक प्रतीत हुआ था। लोगों का कहना था कि इस तरह का परफॉरमेंस  लता मंगेशकर जी के अपमान की बात है। लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोगों ने सुगंधा के अभिनय की सराहना करते हुए उनका साथ दिया था।

ब्रह्माकुमारी शिवानी का जीवन परिचय 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here