अकबर बीरबल की कहानियां -हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते?

अकबर बीरबल की कहानियां -हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते?

हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते?"

अकबर बीरबल की कहानियां -हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते?

एक दिन की बात है बादशाह अकबर दरबार में बैठे हुए थे। उनकी नजर अपनी हथेलियों पर गयीं। तभी उनके में  में एक सवाल आया।

बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा – “बीरबल मुझे बताओ कि मेरी हथेली पर बाल क्यों नहीं उगते?”

अकबर बीरबल के लतीफ़ बीरबल ने हमेशा की तरह बहुत ही शांत स्वर में उत्तर दिया, “जहाँ पनाह ! गरीबों को सामान दान करना आपकी दिनचर्या है, इसलिए आपकी हथेलियों पर बाल नहीं उगते हैं। ”

अकबर उसकी प्रशंसा सुनकर बहुत खुश हुए लेकिन वह इस बातचीत को थोड़ा और आगे ले जाना चाहते थे। उन्होंने फिर पूछा, “बीरबल, तुम्हारी हथेलियों पर बाल क्यों नहीं उगते?”

बीरबल ने उत्तर दिया, “मैं आपसे इतना सारा दान लेता हूं और उसके कारण मेरी हथेली पर बाल नहीं उगते हैं।”

अकबर इस बात में बीरबल को हराना चाहता थे, उसने फिर बीरबल से सवाल किया, “हमारे दरबारियों की हथेलियों में बाल क्यों नहीं हैं?”

बीरबल समझ गये कि सम्राट उसकी परीक्षा ले रहें हैं, इसलिए उन्होंने उत्तर दिया, “बादशाह! इसका जवाब काफी आसान है। जब आप मुझे पुरस्कार देते हो तो ये बेचारे लोग जोश से भर जाते हैं और हाथ मलने लगते हैं और इस वजह से उनकी हथेलियों पर बाल नहीं उगते। बीरबल का जवाब सुनकर सबका मुंह गया।

बादशाह अकबर समझ गए कि बीरबल से बहस करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि वह हाजीर जवाब है – किसी भी विषय पर जवाब देने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें –

राज्य में कौवे की संख्या

सेठानी का हार 

कितनी चूड़ियां हैं 

नीचे की मंजिल 

स्वर्ग का रास्ता 

मोम का शेर

आँख वाले कम अंधे अधिक हैं

अकबर का स्वप्न 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here