Low Investment Business 15+कम निवेश वाले व्यवसाय

आज के समय में हर कोई अपना कुछ न कुछ रोजगार शुरू करना चाहता है। लेकिन उन्हें दो समस्या का सामना करना पड़ता है। पहला है पैसे की कमी और दूसरा है आईडिया। कि किस तरह का व्यापार आपको शुरू करना चाहिए। क्या आप भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं? आपको यहां पर कम पूँजी में बिजनेस (Low investment business) शुरू करने के आइडियाज के बारे में जानकारी मिलेगी।

Low investment business

Low Investment Business Ideas

आप भी अगर ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो यहां पर आपको आपकी समस्या का समाधान जरूर मिलेगा।  यहाँ पर आपको कम लागत में बिजनेस शुरू करने के आइडियाज मिलेंगे। इन बिजनेस आइडियाज की मदद से आप आप Low Investment के साथ व्यापार शुरू कर सकते हैं।

आपको एक व्यवसायी की तरह इस आइडियाज पर विचार करना चाहिए और अपने कौशल और क्षमता के अनुसार उस बिजनेस को शुरू करना चाहिए।

1 – किराना की दुकान Grocery Shop

किराना की दुकान (Grocery Shop) Low Investment में व्यापार शुरू करने का अच्छा विकल्प है। किराना के सामानों की जरुरत हर घर को होती है। और यह ऐसी जरुरत है जो कभी ख़त्म होने वाली नहीं है। इसमें आपको हमेंशा ग्राहक मिलेंगे।

किराना का व्यवसाय Small Business Ideas में से एक अच्छा idea है जिसे करने के लिए आपको किसी special talent या qualification की जरुरत नहीं है।

आप के आस – पड़ोस में जहां किराने की दुकान न हो वहां किराने की दुकान खोलना बहुत अच्छा विकल्प है। दूर जाने वाले सभी ग्राहक नजदीक होने के कारण आपकी दुकान पर आएंगे। इससे आपका व्यापार अच्छा चलेगा।

अगर आप शुरुवात में सामान की कीमत दो चार रुपये काम करके बेचते हैं तो इससे ग्राहक बढ़ने के चांसेज बढ़ जाते हैं। आप दूर के ग्राहक और अकेले रहने वाले बुजुर्गो को home delivery की सुविधा भी दे सकते हैं। इन छोटी छोटी चीजों का फायदा आपको अवश्य मिलता है। और आपकी दुकान  धीरे   धीरे बहुत आगे बढ़ने लगती है।

2- ब्यूटी पार्लर -Beauty Parlour Business

आज के वक्त में ब्यूटी पार्लर का बिजनेस एक अच्छा विकल्प है। अगर आप एक महिला हैं तो ब्यूटी पार्लर आपके लिए अच्छा व्यवसाय है। हर महिला सुन्दर दिखना चाहती है, और इसके वह ब्यूटी पार्लर जरूर जाती है।

इसके लिए आप दो तीन महीने का ब्यूटी पार्लर कोर्स कर सकती हैं। और एक अच्छा सा ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं। यह काम कम बजट के साथ शुरू करने वाला बिजनेस है। जिसे आप अपने  घर पर या घर के आसपास खोल सकते हैं।

अगर आपका makeup Sense अच्छा है तो शादी विवाह यह किसी special occation का आर्डर भी ले सकती हैं। जिसमे आपको एक दिन की अच्छी खासी कीमत मिलती है। इस प्रकार आप इस बिजनेस से महीने के पच्चीस से पचास हजार या इससे भी अधिक कमा सकती हैं।

3 -बेकरी बिजनेस Bakery Business

Low  investment business के लिए Bakery एक बहुत ही अच्छा और लम्बा चलने वाला बिजनेस है। आप बिस्कुट ब्रेड टोस्ट होलसेलर से  खरीदकर  बेच सकते हैं। आप इस तरह की चीजे स्वयं भी बना सकते हैं।

आप इन चीजों को फुटकर या होल सेल में बेच सकते हैं। सुबह के वक्त नास्ते में लगभग हर व्यक्ति को इस चीजों की जरुरत होती है। इस लिए products की अच्छी बिक्री हो जाती है। आप इन चीजों की Home डिलीवरी भी  कर सकते हैं।  इस सर्विस से आपकी आपकी विक्री बढ़ जाती है।

4 -नास्ते की दुकान Snack shop

अगर आप कस्बे में या किसी शहर में रहते हैं तो नास्ते की दुकान आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प है। शहर या कस्बे में रहने वाले कामकाजी लोग अक्सर सुबह घर से जल्दी निकलते है। जल्दी  और अकेले के चक्कर में वे लोग घर से बिना नास्ता किये  निकल जाते है। ये लोग अक्सर नास्ता बाहर ही जरते  हैं।

ऐसे में नुकड़ पर नास्ते की दुकान अच्छी चलती है।  और ग्राहक ढूढने की जरुरत भी नहीं होती है। आपको खाने की क्वालिटी और साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए ।  इससे ग्राहक आपके साथ लम्बे समय तक जुड़ा रहेगा।

यह बहुत ही अच्छा low investment business है।  15  से 20 हजार में  आराम से शुरू कर सकते हैं।

5 – जूस की दुकान – Juice Corner Shop 

जूस की दुकान Low investment business के लिए अच्छा विकल्प है। काम बजट में आप एक जूस की दुकान खोल सकते हैं। आप हर प्रकार के जूस रख सकते हैं।

हर किसी को जूस पीना पसंद होता है। सीजन के अनुसार आप जूस बदल सकते हैं। गन्ने के सीजन में आप गन्ने का जूस बेच सकते हैं। फलों के जूस के साथ साथ गाजर, चुकंदर आदि का जूस भी बेच सकते हैं। इससे हर मौसम में आपके पास ग्राहकों की कमी नहीं रहेगी।

6- टिफ़िन सर्विस -Tiffin Service

टिफ़िन सर्विस भी low investment business में से एक है। आप काम बजट में भी टिफिन सर्विस शुरू कर के अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

जैसे जैसे आबादी बढ़ रही है वैसे वैसे कारखाने और दफ्तर भी बढ़ रहे हैं।ऐसे में काम करने वाले कर्मचारियों को टिफिन सर्विस देकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

इसकी शुरुवात आप अपने घर से कर सकते हैं। ग्राहक के लिए दफ्तरों और फ़ैक्टरियों में जा सकते हैं। जहां आपको बहुत से ऐसे लोग मिल जायेंगे जो घर से लंच नहीं लेकर जाते और दोपहर का खाना खाने के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में वे आपकी सर्विस जरूर लेंगे। शुरुवात में आप कम दाम से शुरुवात कर सकते हैं।

7 -सूखी सब्जी की दुकान -Dry Vegetable Shop

सूखी सब्जी की दुकान भी low investment business में से एक है। आजकल सूखी सब्जी की मांग बढ़ रही है। बाजार में सूखी सब्जी बहुत महँगी मिलती है। ऐसे में आप सूखी सब्जी की दुकान कम लगत में कर सकते है।

सूखी सब्जी एक लाभ देने वाला बिजनेस है। सूखी सब्जी के बच जाने पर जाने पर भी कोई नुकसान होने वाला नहीं होता। क्योंकि अगर आज नहीं बिकी तो कल बिका जाएगी यह जल्दी ख़राब नहीं होती।

सूखी सब्जी में आप सांगरी, केर, मशरूम, करी पत्ता, कड़वा निम्बू, कढ़ी पत्ता आदि बेच सकते हैं। इन सब्जियों के उगने के तरीके सीख कर और स्वयं उगाकर और पैक करके बेचते हैं तो यह ज्यादा लाभ दे सकता है।

8 -पौधों की दुकान -Plant Shop

आजकल लोगों में पेड़ पौधों के प्रति लगाव बढ़ता जा रहा है। हर व्यक्ति अपने आँगन में बालकनी के या अपने आसपास खाली जगह में पौधे जरूर लगाना चाहता है। ऐसे में पौधों की दुकान एक लाभकारी low investment business है।

आप पौधों की दुकान खोलकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसे आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। यदि घर पर जगह नहीं है तो एक दुकान किराये पर ले सकते हैं। अगर उसके आसपास थोड़ी खाली जमीन है तो यह आपके लिए और भी अच्छा हो सकता है।

9 -जानवरों के भोजन की दुकान Pets Food Store

जानवरों के भोजन की दुकान एक अच्छा विकल्प है। यह भी एक Low investment business है। आजकल लोग अपने घरों में कुत्ते, बिल्ली, खरगोश, चूहे, फिश आदि को पालते हैं। इन पालतू जानवरों के लिए खाद्य पदार्थो की आवश्यकता होता है। ऐसे में अगर आप Pets Food store खोलते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Pets Food Store आप ऐसी जगह खोले जहां पहले से इस तरह की कोई दुकान न हो। ऐसे में आप ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।

10 – आइस क्रीम की दुकान Ice Cream Shop

हर किसी को आइस क्रीम खाना पसंद होता है।  खासकर गर्मियों के दिनों में आइस क्रीम हर उम्र के लोगों की खास पसंद होती है।  ऐसे में आप आइस क्रीम की दुकान खोलकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। या एक low investment business है।

इसे आप बड़े कम लागत में खोल सकते हैं। आइस क्रीम आप होलसेलर से खरीद कर अच्छे मार्जिन पर बेच सकते हैं। और अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

11 -पान की दुकान -Paan Shop

वैसे पान मसाला इत्यादि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। फिर भी पान खाने वाले बहुत से शौकिया लोग हैं। कुछ लोग शौक से खाते हैं  और कुछ लोग आदत की वजह से खाते हैं।

ऐसे में पान की दुकान भी एक अच्छा विकल्प है। आप किसी कस्बे में या गली की नुक्कड़ पर भी पान की दुकान खोल सकते हैं। यह भी एक अच्छा low investment business है। जिसे करके आप पैसे कमा सकते हैं।

अगर आप पान की दुकान किसी मॉल के आसपास खोलते हैं तो यह ज्यादा लाभकारी हो सकता है। पान की दुकान में आप पान के साथ साथ और कई चीजे रख सकते हैं।

12 -चाय की दुकान -Tea stall

सुबह सुबह चाय पीना सबको अच्छा लगता है। खासकर सर्दी के दिनों में। घर पर लोग चाय पीते ही हैं और बाहर निकलने के बाद चाय की चुस्की लेना नहीं भूलते।

चाय की दुकान भी एक low investment business है। आप गली के नुक्कड़ पर या भीड़ भाड़ वाली जगह पर चाय की एक छोटी सी दुकान खोल सकते हैं। यह बहुत ही कम लागत में खुल जाएगी।

इस तरह के काम में आपके पैसे भी नहीं फसते और आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

13- ट्यूशन -Tuition

आज कल हर मॉ-बाप अपने बच्चे को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढाना चाहते हैं । कई बार माँ-बाप पढ़े लिखे  नहीं होते है या पढ़े लिखे होने के वावजूद उनके पास वक्त नहीं होता। बच्चा घर पर पढ़ाने पर पढता नहीं है तो ऐसे में पेरेंट्स बच्चे को ट्यूशन भेजते हैं।

अगर आप कम पढ़े लिखें है तो भी आप छोटी क्लास के बच्चों को पढ़ा और उनके होमवर्क में मदद कर सकते है और इससे आमदनी कर सकते हैं।

इसमें आपको किसी प्रकार का कोई खर्च या इन्वेस्टमेंट करने की जरुरत नहीं होता।  आप इसे अपने घर पर भी शुरू कर सकते हैं। यह बड़ा ही आसान तरीका है पैसे कमाने का।

14 – डांस क्लासेज -Dance Classes

आप स्त्री हैं या पुरुष यह कोई मायने नहीं रखता। अगर आप नृत्य करने में माहिर हैं तो आप एक डांस क्लास खोल सकते हैं। और अच्छी आमदनी  कर सकते हैं।

आजकल लगभग हर बच्चे को डांस का शौक होता है या फिर वे डांस को अपना पैसन बनाना चाहते हैं। ऐसे में हर कोई डांस क्लास ज्वाइन करना चाहता है और डांस के नए नए तरीके सीखना चाहता है। ऐसे में आप डांस टीचर बनकर earning कर सकते हैं।

इसकी सुरवात आप अपने घर से भी कर सकते हैं। इसमें आपको एक अच्छे म्यूजिक सिस्टम की आवश्यकता होती है। यह एक low investment business है जिसे करके आप अच्छी आमदनी कर सकते हैं।

15 – योग कक्षाएं -Yoga Classes

आज कल योग के प्रति लोगो की जागरूकता बढ़ती जा रही  है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत आवश्यक है। अगर आपको योग के बारे में जानकारी है तो आप योग कक्षा खोलकर, लोगों को योग का प्रशिक्षण दे सकते हैं। और अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

इसे आप अपने घर पर भी शुरू कर सकते हैं। इसे बहुत ही काम खर्च के साथ शुरू किया जा सकता है। जैसे जैसे आपकी क्लास में लोग बढ़ते जायेंगे वैसे वैसे आपकी आमदनी भी बढ़ती जाएगी।

आशा है कि ऊपर बताये गए low investment business ideas आपको जरूर पसंद आये होंगे। आप अपनी रूचि और  सुविधा के अनुसार कोई भी कार्य कर सकते हैं। और  पैसे कमा सकते हैं।

इसे पढ़ें –
ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here