Sunday, October 26, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सफलता

सफलता क्या है

सफलता क्या है

सफलता क्या है ? सफलता हर व्यक्ति की अभिलाषा है, उसकी लालसा है, इच्छा है। सफलता की परिभाषा अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग है। यह व्यक्ति की सोच, उसकी काबिलियत, उसके आत्मबल, उसकी संकल्पशक्ति और संस्कारों पर भी निर्भर है।

ऐसा अधिकतर देखने को मिलता है कि दूसरों को सफल दिखाई देने वाले व्यक्ति, अन्दर से बहुत दुखी, परेशान एवं टूटे हुए होते हैं। 

सफलता क्या है What is success

समय और परिस्थिति के अनुसार हर व्यक्ति के लिए सफलता के अलग अलग मायने होते है। जैसे  छोटे बच्चे लिए सफलता अपने नन्हें पैरों पर बिना गिरे कुछ कदम चल लेना है ।  एक परक्षार्थी के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करना उसकी सफलता हैं।

एक वयस्क के लिए उसकी आमदनी के साधन खोज लेना उसकी सफलता है। एक दिहाड़ी मजदूर के लिए हर नये दिन के लिए काम ढूढ़ लेना और शाम तक परिवार के भोजन का इंतजाम कर लेना उसकी सफलता है। एक बृद्ध व्यक्ति के लिए उस उम्र में बीमारियों से दूर रहना उसकी सफलता है। 

आर्थिक सम्पन्नता को सफलता का मापदण्ड माना जाना सही नहीं है, लेकिन  मानसिक सन्तुष्टि को सफलता से अवश्य जोड़ा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अवश्य  सफल होना चाहता है।

हर व्यक्ति चाहता है उसे मान सम्मान मिले, उसके पास पर्याप्त धन हो, मकान हो, चलने के लिये गाड़ी  मोटर हो, एवं अपने मित्रों में, समाज में उसको प्रतिष्ठा मिले। हर व्यक्ति की  सदैव यह अभिलाषा होती है कि वह जो भी कार्य करे, उसमें उसे सफलता अवश्य प्राप्त हो ।

इसे पढ़ें-

खुश रहने का मंत्र

आत्म-सुधार के सर्वश्रेष्ठ सिद्धांत

सफलता का रहस्य

खुश रहने का मंत्र

Popular Articles

error: Content is protected !!