IMPS Full Form in Hindi: IMPS का फुल फॉर्म और इसके उपयोग
IMPS Ka Full Form – IMPS का फूल फॉर्म है Immediate Payment Service यानि हिंदी में तत्काल भुगतान सेवा।
IMPS क्या है? (What is IMPS in Hindi)
IMPS Full Form
तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) बैंकों द्वारा रियल-टाइम फंड ट्रांसफर सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की जाने वाली सर्विस है। भारतीय बैंकिंग प्रणाली शब्दावली में IMPS Ka Full Form – Immediate Payment Service हिंदी में मतलब तत्काल भुगतान सेवा है। यह देश के शीर्ष बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा उपलब्ध कराया गया money transfer mechanism (धन हस्तांतरण तंत्र) है। 4 प्रमुख बैंकों के साथ पायलट प्रोजेक्ट की मदद से 2010 में NPCI द्वारा शुरू की गई, IMPS अब बढ़कर 150+ बैंकों की हो गई है।
IMPS उपयोग के लिए हर समय उपलब्ध है। यह तुरंत पैसे ट्रांसफर करता है और आपात स्थिति के मामले में एक सबसे बेहतरीन बैंकिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म के ट्रांजेक्शन शुल्क बहुत कम हैं और ट्रांसफर लिमिट लगभग 2 लाख रुपए प्रतिदिन है। इसके अलावा, IMPS की सुविधा मोबाइल पर भी उपलब्ध है जो इसे सुपर-सुविधाजनक बनाता है।
NEFT (National Electronic Fund Transfer) और RTGS (Real-time gross settlement) transfer mechanisms केवल अपने बैंकिंग Hours के दौरान उपलब्ध होते हैं। इसके साथ ही, NEFT और RTGS बैंक की छुट्टियों पर उपलब्ध नहीं होते। परन्तु IMPS इस मुकाबले में 24 x 7 उपलब्ध होता है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) IMPS फंड transfer mechanisms के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। यह transfer mechanisms भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा regulated है। IMPS का पूर्ण रूप तत्काल भुगतान सर्विस है जो लोगों को वास्तविक समय में पैसे भेजने तथा प्राप्त करने की अनुमति देता है। यह सर्विस मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांजेक्शन करने की सुविधा प्रदान करती है।
IMPS का उपयोग कैसे करें?
IMPS का उपयोग आप निम्नलिखित तरीकों से कर सकते हैं:
- धनराशि का ट्रांसफर
IMPS से आप तुरंत पैसे एक बैंक से दूसरे बैंक में भेज सकते हैं। - भुगतान प्राप्त करना
IMPS का उपयोग भुगतान प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। - मोबाइल बैंकिंग लेनदेन
आप मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से भी IMPS का उपयोग करके पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
IMPS से पैसे कैसे ट्रांसफर करें?
IMPS के द्वारा पैसे ट्रांसफर करना बेहद आसान है। यह प्रक्रिया इस प्रकार होती है:
- सबसे पहले नेट बैंकिंग के खाते में लॉग इन करें।
- Add Beneficiary (बेनिफिशियरी जोड़ें) ऑप्शन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
- अब Fund Transfer के ऑप्शन पर जाएं और Transfer by IMPS ऑप्शन का चयन करें।
- अपने खाते को चुनें और बेनिफिशियरी के खाते का चयन करें।
- अब जितनी राशि भेजनी है, वह भरें।
- Send बटन पर क्लिक करें और आपका पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा।
IMPS Charges
IMPS में पैसे Transfer के charges, NEFT से अधिक होते हैं । क्योंकि NEFT एक सामान्य सेवा है और इसमें ज्यादा समय भी लगता है।
इस लिये NEFT से 1000 रुपये के transfer पर 2 से 3 रुपये चार्ज लगेगा। वहीँ IMPS से करते हैं ट्रान्सफर शुल्क 3 से 5 रुपये तक लग सकता है।
NEFT और IMPS में क्या अंतर है?
NEFT और IMPS दोनों ही पैसे ट्रांसफर करने के तरीके हैं, लेकिन इनमें कुछ महत्वपूर्ण अंतर होते हैं:
- NEFT केवल बैंकिंग घंन्टों के दौरान ही उपलब्ध होती है, जबकि IMPS 24×7, यानी दिन-रात किसी भी समय उपलब्ध रहती है।
- NEFT से आप 500 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का ट्रांसफर कर सकते हैं, जबकि IMPS की सेवा का उपयोग करके आप इसी सीमा में पैसे भेज सकते हैं, लेकिन IMPS का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे कभी भी, कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
IMPS के लाभ
- तत्काल ट्रांसफर
IMPS का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें पैसे तुरंत ट्रांसफर होते हैं, जो विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में बहुत सहायक होता है। - 24×7 उपलब्धता
IMPS हमेशा उपलब्ध रहती है, चाहे वह दिन हो या रात, सप्ताह के किसी भी दिन। - कम चार्जेस
IMPS की ट्रांसफर फीस भी बहुत कम होती है, जिससे यह और भी ज्यादा किफायती बन जाती है।
निष्कर्ष (Conclusion):
IMPS (Immediate Payment Service) एक बेहद उपयोगी और सुविधाजनक सेवा है, जो आपको किसी भी समय रियल-टाइम में पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है। इसके जरिए आप इमरजेंसी में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सेवा 24×7 उपलब्ध है। IMPS से पैसा ट्रांसफर करना सरल, तेज और सुरक्षित होता है, और इसकी फीस भी बहुत कम होती है।
इस लेख में आपने जाना की IMPS Full Form, IMPS Kya Hota Hai और IMPS Se Paise Kaise Bheje, NEFT or IMPS Me Kya Antar Hai आदि, आशा है की यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।

