2021 में भारत में कुल कितने जिले हैं? | भारत के सभी जिलों की पूरी सूची
भारत एक विशाल देश है। जनसंख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर आता है। आज इस लेख में हम जानेंगे की भारत में कुल कितने राज्य और जिले हैं । बहुत से लोगो को ये भ्रम रहता है कि आखिर 2021 में भारत में कुल कितने जिले है।
आपको पता ही होगा कि कुछ समय पहले भारत में एक और राज्य जिसका नाम तेलंगाना है, की स्थापना हुई थी। एक और राज्य बनने से जिलो की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
आज हम जानेंगे की 2021 में भारत में कुल कितने राज्य हैं।
भारत देश विविधताओं से भरा है। भारत का हर राज्य अपनी अलग -अलग पहचान, वेष-भूषा, खान-पान, अलग-अलग रीति-रिवाज और संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसलिए इसे विविधताओ से भरा देश भी कहते है। इतनी सब विविधताओं के वावजूद भी हम सभी भारतवासी एक है। और इन्ही विविधताओं से विश्वभर में भारत की एक अलग छवि हैं। जिनसे मिलकर एक खूबसूरत भारत देश बनता है।
भारत का हर राज्य का क्षेत्रफल समान नही है। कोई क्षेत्रफल में छोटा है तो कोई बड़ा, लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। हर राज्य की अपनी खूबसूरती है जो राज्य जितना बड़ा होता है उसे उसी हिसाब से जिलो में बाँट दिया गया है। छोटे राज्य हैं तो कम जिले और बड़े राज्य हैं तो उसमें जिलों की संख्या भी ज्यादा होती हैं।
२०२१ में भारत में कुल कितने जिले है ? आइए जानते हैं की 2021 में भारत के कितने जिले हैं। 2021 में भारत में जिलो की कुल संख्या 739 है। 2011 की जनगणना के अनुसार उस समय भारत में कुल 640 जिले थे। इसी प्रकार सन 2001 में भारत में 593 जिले थे। लेकिन अब 2021 में भारत में जिलों संख्या बढ़कर 739 तक पहुच गयी है।
भारत में कुल 28 राज्य हैं। राज्यों के हिसाब से नीचे आप देख सकते हैं कि भारत के किस राज्य में जिलों की संख्या कितनी है :-
राज्यवार भारत में जिलों की संख्या (List of Districts in India 2021 by State)
| क्रमांक | राज्य का नाम | जिलों की संख्या |
|---|---|---|
| 1️⃣ | आंध्र प्रदेश | 13 |
| 2️⃣ | अरुणाचल प्रदेश | 25 |
| 3️⃣ | असम | 34 |
| 4️⃣ | बिहार | 38 |
| 5️⃣ | छत्तीसगढ़ | 28 |
| 6️⃣ | गोवा | 2 |
| 7️⃣ | गुजरात | 33 |
| 8️⃣ | हरियाणा | 22 |
| 9️⃣ | हिमाचल प्रदेश | 12 |
| 🔟 | झारखंड | 24 |
| 11 | कर्नाटक | 31 |
| 12 | केरल | 14 |
| 13 | मध्य प्रदेश | 53 |
| 14 | महाराष्ट्र | 36 |
| 15 | मणिपुर | 16 |
| 16 | मेघालय | 11 |
| 17 | मिजोरम | 11 |
| 18 | नागालैंड | 12 |
| 19 | ओडिशा | 30 |
| 20 | पंजाब | 22 |
| 21 | राजस्थान | 33 |
| 22 | सिक्किम | 4 |
| 23 | तमिलनाडु | 38 |
| 24 | तेलंगाना | 33 |
| 25 | त्रिपुरा | 8 |
| 26 | उत्तर प्रदेश | 75 |
| 27 | उत्तराखंड | 13 |
| 28 | पश्चिम बंगाल | 23 |
🏛️ 2021 में केंद्र शासित प्रदेशों में जिलों की संख्या
| क्रमांक | केंद्र शासित प्रदेश | जिलों की संख्या |
|---|---|---|
| 1️⃣ | अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | 3 |
| 2️⃣ | चंडीगढ़ | 1 |
| 3️⃣ | दादरा और नगर हवेली | 1 |
| 4️⃣ | दमन और दीव | 2 |
| 5️⃣ | जम्मू और कश्मीर | 20 |
| 6️⃣ | लद्दाख | 2 |
| 7️⃣ | लक्षद्वीप | 1 |
| 8️⃣ | दिल्ली | 11 |
| 9️⃣ | पुडुचेरी | 4 |
भारत के जिलों की संख्या में वृद्धि क्यों हुई?
भारत में जिलों की संख्या लगातार बढ़ रही है क्योंकि:
✅ प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाने के लिए नए जिले बनाए जाते हैं।
✅ बढ़ती जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए राज्यों को छोटे-छोटे जिलों में बाँटना आवश्यक होता है।
✅ जैसे — तेलंगाना के गठन के बाद जिलों की संख्या में वृद्धि हुई।
भारत के जिलों का ऐतिहासिक डेटा
| वर्ष | कुल जिले |
|---|---|
| 2001 | 593 |
| 2011 | 640 |
| 2021 | 739 |
🌸 निष्कर्ष (Conclusion):
तो दोस्तों, अब आप जान चुके हैं कि 2021 में भारत में कुल 739 जिले हैं।
भारत के 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश मिलकर देश को एक सशक्त प्रशासनिक ढाँचा प्रदान करते हैं।
हर राज्य और हर जिला अपने आप में विशिष्ट है, और इन्हीं से मिलकर बनता है हमारा प्यारा देश भारत

