Tuesday, December 23, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

OTP क्या है ? OTP का फुल फॉर्म और महत्त्व

OTP क्या है? – OTP का Full Form और महत्त्व

OTP के बारें में आप जरूर सुना होगा । क्या आप सच में OTP के बारें में नहीं जानते हैं की OTP क्या है, OTP full form क्या है।  इस इस article में आप OTP के बारें में विस्तार से जानेंगे।

OTP क्या है?

सबसे पहले जानते हैं कि OTP का फुल फॉर्म क्या है। what is the full form of OTP.

OTP का फुल फॉर्म है- One time password.

OTP या one time password एक तरह का security code होता है, जिसका इस्तेमाल online transaction के लिए किया जाता है। जैसा की इसके नाम से पता चलता है,  इसका इस्तेमाल बस एक बार किया जाता है। one time password 4 से लेकर 8 digit तक का होता है। और इसकी वैलिडिटी भी 30 सेकंड से लकेर 5 मिनट तक की हो सकती है। यह अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अलग अलग होती है।

जब हम किसी website से shopping करते है तो पेमेंट करने के लिए हम सभी Credit card या debit card का इस्तेमाल करते है।  कार्ड की डिटेल fill करने के बाद पेमेंट के भुगतान के लिए हमारे उस कार्ड से linked मोबाइल नंबर पर एक सिक्योरिटी कोड (OTP) आता है, उसको एंटर करते ही पेमेंट चली जाती है और ट्रांसक्शन सक्सेस्फुल हो जाता है।

OTP का महत्त्व 

OTP सिक्योरिटी कारणों से बहुत महत्त्व पूर्ण होते हैं। बिना OTP के आपके अकाउंट से कोई भी transaction नहीं हो सकती। कोई व्यक्ति आपसे छुपाकर आपके card का इस्तेमाल नहीं कर सकता, जब तक की आप उसे OTP नहीं बता देते।

One time password यूजर के लिए एक सुरक्षा कवच होता हैं। यूजर के कार्ड या account password के चोरी होने के बाद भी यूजर के अकाउंट को सुरक्षित रखता है। क्यूंकि बिना OTP को enter किये कोई अन्य व्यक्ति उस अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकता हैं।

इसलिए यह बहुत ध्यान देने वाली बात है की हमें अपने OTP को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। फ़ोन पर, किसी भी कॉल सेंटर वाले व्यक्ति को भूलकर भी अपने OTP को शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि आप नहीं जानते की फ़ोन के उस तरफ आपसे बात करने वाला व्यक्ति किस तरह का है। इससे आपको भारी नुकसान भी हो सकता है।

One time password (OTP) के प्रकार : Types of OTP

One time password के कई सारे प्रकार होते हैं

  1. Text OTP:
    यह OTP आपके मोबाइल फोन पर SMS के रूप में आता है। यह सबसे सामान्य और सुरक्षित प्रकार होता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर बैंकिंग और शॉपिंग वेबसाइट करती हैं।

  2. Voice OTP:
    कुछ वेबसाइट और ऐप्स सुरक्षा के लिए वॉयस कॉल के जरिए OTP भेजती हैं। यह तरीका ज्यादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें वॉयस कोड सुनकर यूजर को सही OTP प्राप्त होता है।

  3. Email OTP:
    कई वेबसाइट्स और सेवाएं ईमेल के जरिए OTP भेजती हैं। जब आप किसी वेबसाइट पर साइन-अप करते हैं या लॉगिन करते हैं, तो आपको एक ईमेल में कोड मिलता है, जिसे आपको अपने अकाउंट में वेरिफाई करने के लिए डालना होता है।

OTP के बारे में ध्यान देने योग्य बातें:

  • OTP का इस्तेमाल केवल एक बार होता है। एक बार उपयोग के बाद वह अमान्य हो जाता है।
  • OTP का वैधता समय सीमित होता है। जैसे ही समय समाप्त हो जाता है, OTP काम नहीं करता।
  • कभी भी अपना OTP किसी के साथ शेयर न करें। यह आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है।

आशा है की ऊपर OTP के बारे में दी गयी जानकरी आपको पसंद आयी होगी। कृपया इसे अपने सोशल मीडिआ पर अवश्य शेयर करें, जिससे यह जानकरी अन्य लोगों तक पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles

error: Content is protected !!