नीचे की मंजिल | Akbar birbal stories in hindi
एक बार की बात है बादशाह अकबर को एक दरबारी ने बताया कि बीरबल अपनी बांदियों और दासियों का ध्यान जरूरत से ज्यादा रखते हैं, जब देखो तब उनकी बड़ाई करते रहते हैं। दरबारी की इस बात को सुनकर अकबर के मन में विचार आया कि क्यों न हम चलकर स्वयं इस बात की तहकीकात करें कि आखिर माजरा क्या है? इसके दूसरे दिन बादशाह अकबर बिना बताये अचानक ही बीरबल के घर पहुंच गए और सीढ़ियां चढ़ते हुए ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए।
बादशाह सलामत को सहसा बीरबल के यहां देखकर एक दासी दौड़ी-दौड़ी उनके पास आई। बादशाह सलामत दासी को देखकर हल्का-सा मुस्कराए, फिर बोले, “तुम्हारी ऊपर की मंजिल तो बहुत सजी हुई है, सुन्दर और हसीन भी है लेकिन जरा नीचे की भी तो देखें कैसी है?” दासी बीरबल का नमक खाती थी। बीरबल के नमक का कुछ तो असर उस पर था ही। वह अगले पल ही मुस्कराकर बोली, “अवश्य देखें, हजूर! आप उसी रास्ते से तो होते हुए आए हैं, फिर भी आपको मालूम नहीं हुआ कि नीचे की मंजिल कैसी है?’
सवाल के बदले सवाल, शहंशाह भोंचक्के रह गए। दासी का तीखा, पर सटीक जवाब शहंशाह ने सुना तो उन्हें यह समझने में देर न लगी कि बीरबल की दासियां सचमुच ही तारीफ के काबिल हैं। बीरबल यूंही उनकी तारीफ करते नहीं फिरते है। और शहंशाह चुपचाप महल को लौट गए।
नीचे की मंजिल | Akbar birbal stories in hindi
इसे भी पढ़ें –
जो होता है अच्छे का लिए होता है
Akbar birbal stories in hindi | अकबर बीरबल की लघु कहानियां