Monday, February 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राजा और चित्रकार की प्रेरक कहानी – कमियों में भी खूबसूरती

👑 राजा और चित्रकार – कमियों में भी खूबसूरती

एक राज्य में एक राजा था।  उस राजा के एक आँख और एक पैर था। बावजूद इसके राजा अपना एक सुन्दर सा चित्र बनवाने के लिए बेताब था।

इसके लिए उन्होंने कई सारे चित्रकारों से उनका एक सुंदर चित्र बनाने को कहा। लेकिन उन चित्रकारों में से कोई भी एक बेहतर चित्र नहीं बना पाया। भला एक आंख और एक पैर में दोष के साथ वे चित्रकार, राजा के चित्र को कैसे खूबसूरती से रंग सकते थे।

राजा के चित्र के चर्चे नगर नगर तक फ़ैल चुके थे। खबर सुनकर एक चित्रकार आया और उसने राजा की एक सुन्दर सी तस्वीर बनाने की बात कही। राजा बड़े प्रशन्न हुए।  परन्तु बाकी के चित्रकार, इस नए चित्रकार की बातें सुनकर बड़े आश्चर्य चकित हुए। कुछ तो मुस्कराने भी लगे की भला कैसे एक आँख और एक पैर के राजा की सुन्दर तस्वीर बन सकती है।

उस चित्रकार ने राजा की तस्वीर बनाना शुरू कर दिया। तस्वीर बनकर तैयार हुई और इस तस्वीर की खूबसूरती ने सब को हैरान कर दिया।

दरअसल इस चित्रकार ने राजा को एक शिकार के लिए चित्रित किया। एक आंख बंद और एक पैर मुड़ा हुआ शिकार पर लक्ष्य करते हुए।

तस्वीर को देखकर राजा बहुत प्रसन्न हुए। वहां पर मौजूद सभी चित्रकारों ने उस चित्रकार के सम्मान में तालियाँ बजाई।

हम सब दूसरों के लिए इस तरह के चित्र क्यों नहीं बना सकते। जिसमें किसी की कमियां न दिखाई दें और जिसमें कोई कमजोर और लाचार न मालूम पड़ता हो ।

🌈 कहानी से सीख (Moral of the Story):

  • कमियों को ताकत में बदलना संभव है  – सही दृष्टिकोण और रचनात्मकता से हर कमी खूबसूरती में बदल सकती है।
  • सकारात्मक नजरिया अपनाएँ  – दूसरों की कमजोरियों पर हँसने के बजाय उन्हें उजागर करने का सही तरीका ढूंढें।
  • हर व्यक्ति में अद्वितीयता है  – हर कोई किसी न किसी रूप में खास और प्रेरक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles

error: Content is protected !!